Market cues : मोमेंटम इंडिकेटर से मिल रहे बाजार के साइडवेज रहने के संकेत, 23000 के नीचे जाने पर निफ्टी में बढ़ सकती है कमजोरी
Market cues : 11 जून को निफ्टी ने 23,100 के लेवल को बचाए रखते हुए,लगातार दूसरे सेशन में मामूली गिरावट के साथ एक सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) कारोबार किया। कुल मिलाकर,बाजार का मूड मंदड़ियों के पक्ष में बना हुआ है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है और’लोअर हाई-लोअर लो’का पैटर्न बनाए हुए है। जबकि मोमेंटम इंडिकेटर बाजार के साइडवेज रहने के संकेत दे रहे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि बेंचमार्क निफ्टी के लिए 23,400–23,500 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया बना रहेगा। इसके ऊपर जाने पर और तेजी की गुंजाइश बन सकती है। हालांकि, निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,050–23,000 की रेंज में है जो इस हफ्ते अब तक मजबूती से कायम रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह जोन टूटता है,तो मंदड़िए फिर से एक्टिव हो सकते हैं।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,285, 23,345 और 23,442
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,090, 23,029 और 22,932
स्पेशल फॉर्मेशन : डेली चार्ट पर निफ्टी 50 ने एक छोटी बॉडी वाली बुलिश कैंडल बनाई,जिसकी अपर शैडो लंबी है। ऊपरी स्तरों पर दबाव का संकेत है। बाजार में गिरावट का रुखहावी रहा और इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड करता रहा,साथ ही लोअर बोलिंगर बैंड के पास बना रहा। RSI गिरकर 37.86 पर आ गया,जबकि MACD सिग्नल लाइन के नीचे बना रहा और रेड हिस्टोग्राम बार और छोटा हो गया। ये सभी इंडिकेटर लगातार बनी कमजोरी का संकेत हैं। हालांकि हिस्टोग्राम बार डाउनसाइड मोमेंटम के कम होने का इशारा करती है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,500, 55,700 और 56,024
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 54,853, 54,653 और 54,330
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,824, 57,215
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 54,581, 53,694
स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी बैंक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ संभलता दिखा और अपने 20 डे और 50 डे के EMA के ऊपर बना रहा। डेली टाइमफ्रेम पर ऊपरी शैडो वाली बुलिश कैंडल बनने से ऊंचे स्तरों पर दबाव के बावजूद पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत मिला। यह इंडेक्स लगातार तीसरे सेशन में अप्रैल की रैली के 38.2 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल के ऊपर भी बना रहा। RSI 55.24 पर स्थिर रहा और सिग्नल लाइन से ऊपर बना रहा। जबकि MACD ने बढ़ते हुए हरे हिस्टोग्राम बार के साथ बुलिश क्रॉसओवर बनाए रखा। ये सभी इंडिकेटर बताते हैं कि निकट अवधि में रेजिस्टेंस के बावजूद बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स India VIX, मार्केट में अनिश्चितता कम होने का संकेत देते हुए 0.13 प्रतिशत गिरकर 15.61 पर आ गया। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा। तेजड़ियों के लिए दोबारा मोमेंटम हासिल करने के लिए इस इंडेक्स का 15 के लेवल से नीचे आना और उसके नीचे ही ट्रेड करते रहना जरूरी है।
Market Insight : बैंकिंग और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों में आएगी तेजी, मेटल सेक्टर में रखें ट्रेडिंग का नजरिया
पुट कॉल रेशियो
बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 11 जून को बढ़कर 0.99 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.93 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक:कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक:केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Leave a Reply