stock-markett.online
MP Board 2nd Board Result 2026: एमपी के छात्र आधिकारिक पोर्टल पर देखें दूसरी बोर्ड परीक्षा परिणाम, 10वीं-12वीं दोनों रिजल्ट जारी
MP Board 2nd Board Result 2026: एमपी के छात्र आधिकारिक पोर्टल पर देखें दूसरी बोर्ड परीक्षा परिणाम, 10वीं-12वीं दोनों रिजल्ट जारी

MP Board 2nd Board Result 2026: एमपी के छात्र आधिकारिक पोर्टल पर देखें दूसरी बोर्ड परीक्षा परिणाम, 10वीं-12वीं दोनों रिजल्ट जारी

MP Board 2nd Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए अहम और जरूरी अपडेट है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए आयोजित दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एमपीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर घोषित कर दिया गया है। एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र अपने जरूरी क्रेडेंशियल की मदद से लॉगइन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म करते हुए आज 12 जून 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी परीक्षा (सप्लीमेंट्री और अंक सुधार परीक्षा) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यह द्वितीय परीक्षा उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका था, जो इस साल की शुरुआत में हुई मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी वजह से सफल नहीं हो पाए थे या उनके नंबर अच्छे नहीं थे। बोर्ड ने ऐसे छात्रों को अपने अंकों में सुधार (Improvement) करने का एक और मौका दिया था।

इस दिन हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 से 19 मई को किया गया था और 12वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 7 मई से 25 मई के बीच आयोजित की गई थी।

स्कूलों से मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

ओरिजनल मार्कशीट स्कूल द्वारा ही प्रदान की जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के एक-दो सप्ताह बाद उपलब्ध कराई जाती है। रिजल्ट के साथ जारी ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है। इसके इस्तेमाल तात्कालिक जरूरतों के लिए किया जा सकता है।

इन आसान स्टेप्स से चेक करें अपना रिजल्ट

छात्रों की सहूलियत के लिए हम यहां बेहद आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं –

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Exam Result’ या ‘MPBSE 10th/12th 2nd Exam Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) वीं के विकल्प का चुनाव करें।
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और नौ अंकों का आवेदन क्रमांक भरना होगा।
  • जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट और पूरा स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे अच्छे से जांच लें और भविष्य के संदर्भ के।
  • लिए इसका एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *