PhysicsWallah Share: मोतीलाल ओसवाल के 66% अपसाइड टारगेट के बाद शेयर हुआ रॉकेट, इंट्राडे में 6% भागा स्टॉक
PhysicsWallah Share Price: एजुकेशन-टेक कंपनी PhysicsWallah के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली। NSE पर शेयर 6% से ज्यादा चढ़कर 127.80 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। शेयर में यह तेजी Motilal Oswal की रिपोर्ट के बाद आई है। ब्रोकरेज ने कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है और 200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। 121 रुपये के रेफरेंस प्राइस के मुकाबले यह करीब 66% की संभावित तेजी दिखाता है।
कम लागत वाला मॉडल बनी कंपनी की सबसे बड़ी ताकत
Motilal Oswal के मुताबिक PhysicsWallah भारत के सबसे ज्यादा capital-efficient education platforms में से एक है। कंपनी का बड़ा फायदा इसका कम लागत वाला customer acquisition model, किफायती कोर्स और तेजी से बढ़ता online और offline नेटवर्क है।
कंपनी का free-to-paid मॉडल 100 मिलियन से ज्यादा YouTube subscribers और 83 मिलियन से अधिक app downloads पर टिका है। इसकी वजह से कंपनी को बड़ी संख्या में छात्र organic तरीके से मिलते हैं और मार्केटिंग खर्च रेवेन्यू का करीब 4% ही है। इससे customer acquisition cost कम रखने में मदद मिलती है।
Revenue और मुनाफे में तेज बढ़ोतरी का अनुमान
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि PhysicsWallah का revenue FY26 के 3,899.4 करोड़ रुपये से बढ़कर FY27 में 4,944.4 करोड़ और FY28 में 6,138.9 करोड़ रुपये हो जाएगा। यानी FY27 में 26.8% और FY28 में 24.2% revenue growth का अनुमान है।
इस दौरान EBITDA में और तेज सुधार की उम्मीद है। FY26 के 548.6 करोड़ रुपये से EBITDA FY27 में 993.2 करोड़ और FY28 में 1,400.1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। EBITDA मार्जिन भी 14.1% से बढ़कर क्रमशः 20.1% और 22.8% होने का अनुमान है।
कंपनी FY26 में 24.8 करोड़ रुपये के adjusted loss से FY27 में 313.4 करोड़ रुपये के adjusted profit में पहुंच सकती है। FY28 में adjusted profit 575.5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: BSE, Groww, Angel One समेत इन स्टॉक्स में 8% तक उछाल, SEBI के CAS अपडेट से बाजार में बढ़ा भरोसा, क्या है पूरा मामला?
Online के साथ Offline कारोबार भी तेजी से बढ़ा
PhysicsWallah के paying online users FY26 में 49 लाख थे, जिन्हें FY28 तक 70 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। कंपनी का offline नेटवर्क भी FY23 के 28 सेंटर से बढ़कर FY26 में 353 सेंटर हो गया है। खास बात यह है कि offline admissions में करीब 80% हिस्सेदारी कंपनी के online learner base से आती है। इससे नए शहरों में डिमांड तैयार करने का खर्च कम रखने में मदद मिलती है।
वैल्यूएशन है बड़ी चुनौती
शेयर में तेजी और ब्रोकरेज के 200 रुपये के टारगेट के बावजूद निवेशकों को वैल्यूएशन पर नजर रखनी होगी। 121 रुपये के रेफरेंस प्राइस पर PhysicsWallah FY27 की अनुमानित कमाई के करीब 110 गुना और FY28 कमाई के करीब 59.9 गुना वैल्यूएशन पर है। यानी बाजार पहले ही भविष्य की तेज ग्रोथ का काफी हिस्सा शेयर की कीमत में शामिल कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Priority Jewels IPO Listing: 15% प्रीमियम के साथ आईपीओ ने ली शेयर बाजार में एंट्री, हर लॉट पर निवेशकों को हुआ इतना मुनाफा
इसके अलावा कंपनी को कोचिंग इंस्टीट्यूट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। ऑफिस सेंटर का उपयोग, करीब 28% employee attrition, student dropouts, faculty availability और AI-based learning को तेजी से अपनाना भी अहम जोखिम हैं। ऐसे में Motilal Oswal का 200 रुपये का टारगेट आकर्षक जरूर दिखता है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन को देखते हुए निवेशकों के लिए ग्रोथ की उम्मीदों के साथ एग्जीक्यूशन पर नजर रखना भी उतना ही जरूरी होगा।
Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply