stock-markett.online
PM Modi Attack Congress: ‘सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया..’; स्टालिन का साथ छोड़ने पर भड़के पीएम मोदी, विपक्ष को ‘परजीवी पार्टी’ बताया
PM Modi Attack Congress: ‘सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया..’; स्टालिन का साथ छोड़ने पर भड़के पीएम मोदी, विपक्ष को ‘परजीवी पार्टी’ बताया

PM Modi Attack Congress: ‘सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया..’; स्टालिन का साथ छोड़ने पर भड़के पीएम मोदी, विपक्ष को ‘परजीवी पार्टी’ बताया

PM Modi Attacks Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (10 मई) को कांग्रेस पर अपने सहयोगियों के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) का साथ छोड़ने को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की पहचान आज एक ‘परजीवी पार्टी’ बन गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है। इसलिए ही कहते हैं…ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।”

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में BJP कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस को सिर्फ विश्वासघात करना आता है। ये खुद भी झूठे हैं और इनकी गारंटियां भी झूठी हैं। कांग्रेस की सत्ता की किताब में गवर्नेंस का चैप्टर तो है ही नहीं। यहां कर्नाटक में भी पिछले 3 साल से हम यही देख रहे हैं। जनता की समस्या सुलझाने की बजाय यहां की सरकार का ज्यादातर समय आपस के झगड़े सुलझाने में लग रहा है। ये तय नहीं हो पाता है कि ये मुख्यमंत्री कितने दिन रहेंगे। ये तय नहीं हो पाता है कि दूसरे को मौका मिलेगा या नहीं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “कांग्रेस की पहचान आज एक परजीवी पार्टी की बन गई है। और इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है। इसलिए ही कहते हैं…ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।” उन्होंने आगे कहा, “अभी तमिलनाडु में ही देखिए कांग्रेस का 25-30 साल से DMK के साथ घनिष्ठ संबंध था। DMK के साथ गठबंधन ने कितनी ही बार कांग्रेस को संकटों से बाहर निकाला।”

पीएम मोदी ने कहा, “2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक इनकी जो सरकार थी, वो भी DMK के कारण ही टिकी थी। लेकिन जिस DMK के साथ 25-30 साल का जीने-मरने का नाता था, हर पल जो DMK कांग्रेस की भलाई के लिए काम करती थी। लेकिन जैसे ही सत्ता का खेल कहीं और मुड़ गया, तो सत्ता के लालच में सत्ता की भूखी कांग्रेस ने पहला मौका मिलते ही DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया।”

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में BJP कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को राजनीतिक स्थिरता और विकास के प्रतीक के रूप में पेश किया। जबकि कांग्रेस को ‘विश्वासघात की राजनीति’ और पार्टी शासित राज्यों में प्रशासनिक विफलता का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “कर्नाटक में पिछले तीन वर्षों से सरकार का अधिकांश समय लोगों की समस्याओं का हल ढूंढने के बजाय, आंतरिक संघर्षों को सुलझाने में व्यतीत हुआ है। कांग्रेस सरकार नेतृत्व और सत्ता-साझाकरण व्यवस्था पर अनिश्चितता से घिरी रही।” PM मोदी पिछले छह महीनों से मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष का जिक्र कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस यह तय नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री कब तक पद पर बने रहेंगे। वह यह भी तय नहीं कर पा रही है कि किसी और को मौका मिलेगा या नहीं। सब कुछ अधर में लटका हुआ है।” PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार कुछ ही महीनों में सत्ता-विरोधी लहर का सामना करने लगती है, क्योंकि पार्टी के पास शासन का कोई एजेंडा नहीं होता।

PM ने कहा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस को सिर्फ जनता को धोखा देना आता है। वे (कांग्रेस के नेता) खुद झूठे हैं और उनकी गारंटियां भी झूठी होती हैं। कांग्रेस की सत्ता की किताब में शासन का कोई अध्याय ही नहीं है।” उन्होंने दावा किया कि BJP अनिश्चित वैश्विक माहौल में स्थिरता का प्रतिनिधित्व करती है। राज्यों में हाल के चुनाव परिणाम NDA के शासन मॉडल के लिए बढ़ते जन समर्थन को दर्शाते हैं।

पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी, असम में फिर से सरकार बनाने, पश्चिम बंगाल में BJP की चुनावी जीत और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की व्यापक जीत का जिक्र करते हुए PM मोदी ने कहा कि ये परिणाम एक निर्णायक राजनीतिक बदलाव का संकेत देते हैं।

उन्होंने कहा, “ये चुनाव परिणाम भारतीय राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हैं। ये भारत के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के मिजाज को दर्शाते हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के लोग कह रहे हैं कि उन्हें ‘स्कैम’ (घोटाले) नहीं, ‘स्पीड’ (तेजी) चाहिए, उन्हें समाधान चाहिए। उन्हें राष्ट्रीय नीति पर आधारित राजनीति चाहिए।”

ये भी पढ़ें- Vijay News: तमिलनाडु की कमान संभालने ही सीएम विजय का ऐतिहासिक फैसला, 200 यूनिट फ्री बिजली समेत ये 3 बड़े ऑर्डर जारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि BJP को मजबूत करने में कर्नाटक ने ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, यहां तक ​​कि पार्टी के शुरुआती वर्षों में भी। उन्होंने कहा, “मैं देख सकता हूं कि आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूर्य का उदय हुआ है। जब भाजपा इतनी बड़ी पार्टी नहीं थी, तब भी कर्नाटक ने इसे जबरदस्त ताकत दी।”

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *