stock-markett.online
Polycab Dividend:  47 रुपये के डिविडेंड का ऐलान, पॉलीकैब ने निवेशकों को तिमाही नतीजों के साथ दिया तोहफा
Polycab Dividend:  47 रुपये के डिविडेंड का ऐलान, पॉलीकैब ने निवेशकों को तिमाही नतीजों के साथ दिया तोहफा

Polycab Dividend: 47 रुपये के डिविडेंड का ऐलान, पॉलीकैब ने निवेशकों को तिमाही नतीजों के साथ दिया तोहफा

Polycab India ने बुधवार को शेयर बाजार बंद होने से पहले मार्च 2026 में समाप्त तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी ने कहा कि 6 मई 2026 को हुई बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए डिविडेंड का ऐलान किया गया है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 470 फीसदी यानी 47 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के लिए AGM) में रखा जाएगा। यदि AGM में मंजूरी मिलती है, तो डिविडेंड का भुगतान AGM की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और बुक क्लोजर की जानकारी बाद में दी जाएगी।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7 फीसदी की तेजी के साथ 786 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 734 करोड़ रुपये पर था। कंपनी के आय में भी साल दर साल 27 फीसदी की तेजी देखने को मिली है, जो 8864 करोड़ रुपये पर रही, जो एक साल पहले इस 6986 करोड़ रुपये पर थी।

एक्सचेंज को जी जानकारी में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 13.2 फीसदी की तेजी के साथ 1161 करोड़ रुपये पर रहा, जो एक साल पहले इस तिमाही में 1026 करोड़ रुपये पर था. पॉलीकैब का EBITDA मार्जिन साल दर साल 14.7 फीसदी से घटकर 13.1 फीसदी पर आ गया है।

शेयर का प्रदर्शन

कंपनी का शेयर बुधवार को 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 8418 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 42.57 फीसदी की तेजी देखने तेजी देखने को मिली है। हालांकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 19.54 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *