stock-markett.online
Precision Engineering Stocks: प्रिसिजन इंजीनियरिंग बन रही मल्टीबैगर थीम? इन 7 स्टॉक्स ने इस साल दिया 178% तक का रिटर्न
Precision Engineering Stocks: प्रिसिजन इंजीनियरिंग बन रही मल्टीबैगर थीम? इन 7 स्टॉक्स ने इस साल दिया 178% तक का रिटर्न

Precision Engineering Stocks: प्रिसिजन इंजीनियरिंग बन रही मल्टीबैगर थीम? इन 7 स्टॉक्स ने इस साल दिया 178% तक का रिटर्न

भारतीय शेयर बाजार में प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Precision Engineering) कंपनियां निवेशकों के रडार पर आ गई हैं। पिछले 6 महीनों में इस थीम से जुड़े कई शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है। OBSC Perfection, Ratnaveer Precision, Sanders Engineering ने निवेशकों को बड़ा शानदार रिटर्न दिया है। इस तेजी के पीछे कंपनियों के कारोबार में हो रहे स्ट्रक्चरल चेंज भी अहम हैं। बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का विस्तार, बढ़ता ऑर्डर बुक, बेहतर तिमाही प्रदर्शन, एयरोस्पेस और डिफेंस में बढ़ती डिमांड और आयात पर निर्भरता कम करने की कोशिश प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनियों के लिए ग्रोथ का बड़ा आधार बन रहे हैं।

प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनियों को लंबे समय के लिए ऑर्डर मिलने से इनके कारोबार में रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ रही है। कई कंपनियों का ऑर्डर बुक उनके मौजूदा सालाना रेवेन्यू के मुकाबले काफी बड़ा है। इसका मतलब है कि कंपनियों के पास आने वाले सालों के लिए पहले से काम मौजूद है। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, डिफेंस, पावर, ऑटो और इंडस्ट्रियल कैपेक्स पर लगातार जोर दिया जा रहा है। प्रिसिजन इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए Aerospace और Defence सबसे बड़े नए अवसरों में शामिल हैं। भारत में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस कंपोनेंट्स की घरेलू सप्लाई बढ़ाने पर जोर है।

OBSC Perfection

OBSC Perfection इस लिस्ट में सबसे बड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीने में करीब 178 फीसदी की रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में शेयर ने अपने निवेशकों को 670 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी ऑटोमोटिव, डिफेंस, मरीन और टेलीकॉम उद्योगों के लिए हाई-क्वालिटी प्रिसिजन मेटल कंपोनेंट्स बनाने का काम करती है।

Ratnaveer Precision

Ratnaveer Precision के शेयर ने छह महीने में करीब 95 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी स्टेनलेस स्टील आधारित प्रिसिजन प्रोडक्ट और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन से जुड़ी है। इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल डिमांड में मजबूती से कंपनी के कारोबार को सपोर्ट मिल रहा है। बढ़ती क्षमता और बेहतर मांग इस स्टॉक के लिए अहम ट्रिगर बने हुए हैं।

NRB Bearings

NRB Bearings के शेयर में पिछले 6 महीने में 70.97 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन के लिए हाई-प्रिसिजन बेयरिंग्स और फ्रिक्शन सॉल्यूशन बनाने का काम करती है। EV, ऑटोमोबाइल, रेलवे और इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन में बढ़ती मांग कंपनी के लिए लंबे समय का अवसर तैयार कर रही है।

Azad Engineering

Azad Engineering ने छह महीने में करीब 66 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाई-प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है, जिसका इस्तेमाल एयरोस्पेस, डिफेंस और एनर्जी जैसे सेक्टर्स में होता है। इन सेक्टर में भारत की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की बढ़ती भूमिका कंपनी के लिए बड़ा लॉन्ग टर्म अवसर है।

Unimech Aerospace

पिछले 6 महीने में Unimech Aerospace का शेयर करीब 69 फीसदी चढ़ा है। कंपनी का फोकस Aerospace और इंजीनियरिंग कंपोनेंस पर है। कंपनी मुख्य रूप से विमानों के इंजन, एयरफ्रेम और उनके रखरखाव (MRO – Maintenance, Repair & Overhaul) के लिए जटिल टूल्स और हाई-प्रिसिजन कंपोनेंट्स बनाने का काम करती है

KDDL

KDDL के शेयर ने करीब 60 फीसदी की तेजी दिखाई है। कंपनी प्रिसिजन इंजीनियरिंग के साथ-साथ हाई-वैल्यू कंपोनेंट्स और प्रीमियम इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन से जुड़ी है। कंपनी मुख्य रूप से लग्जरी घड़ियों के रिटेल बिजनेस और घड़ियों के हाई-प्रिसिजन कंपोनेंट्स और इंजीनियरिंग पुर्जों के निर्माण के क्षेत्र में काम करती है।

Tata Power Share Target: Buy, Sell या Hold…टाटा ग्रुप के स्टॉक में क्या करें निवेशक? रिसर्च एनालिस्ट ने बताई पूरी बात

Gala Precision Engineering

Gala Precision Engineering ने छह महीने में करीब 43 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी प्रिसिजन कंपोनेंट और इंजीनियर्ड प्रोडक्ट के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी टेक्निकल स्प्रिंग्स और हाई-टेन्सिल फास्टनर्स के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *