stock-markett.online
Raymond Realty में 18% का तगड़ा उछाल, Q4 में प्री-सेल्स डबल तो शेयरों में आया जोश
Raymond Realty में 18% का तगड़ा उछाल, Q4 में प्री-सेल्स डबल तो शेयरों में आया जोश

Raymond Realty में 18% का तगड़ा उछाल, Q4 में प्री-सेल्स डबल तो शेयरों में आया जोश

Raymond Realty Shares: एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में काफी उठा-पटक दिखी वहीं दूसरी तरफ रेमंड रियल्टी के शेयर एक तरफ तेजी से बढ़े और करीब 18% उछल पड़े। इसके शेयरों में यह तेजी नई लॉन्चिंग से पहले मार्च 2026 तिमाही में मजबूत प्री-सेल्स ग्रोथ के दम पर और आगे मजबूत आउटलुक पर आई। ऊपरी स्तर पर इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 15.21% की बढ़त के साथ ₹546.65 पर है। इंट्रा-डे में यह 17.64% उछलकर ₹558.20 तक पहुंच गया था।

Raymond Realty की कैसी है सेहत और क्या है आउटलुक?

मार्च 2026 तिमाही में रेमंड रियल्टी की प्री-सेल्स दोगुने से अधिक बढ़ गई और यह 104% उछलकर ₹743 करोड़ पर पहुंच गई। कंपनी का कलेक्शंस भी सालाना आधार पर 20% उछलकर मार्च 2026 तिमाही में ₹515 करोड़ पर पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो रेमंड रियल्टी की प्री-सेल्स सालाना आधार पर 30.6% बढ़कर ₹3,023 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान कलेक्शंस 8.5% घटकर ₹1,725 करोड़ रह गया।

पाइपलाइन मोर्चे पर बात करें तो कंपनी ने हाई स्ट्रीट रिटेल और पार्क एवेन्यू 2 समेत ठाणे में कई लॉन्चिंग की। साथ ही यह माहिम (फेज 1 और 2) और कांदिवली में जेडीए प्रोजेक्ट्स पर भी आगे बढ़ रही है। रणनीतिक रूप से कंपनी प्री-सेल्स और रेवेन्यू में 20% की सालाना ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रही है और इसका लक्ष्य 20% का RoCE (jf’jdv ऑन कैपिटल एंप्लॉयड है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

रेमंड रियल्टी के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है और एक साल से कम समय में उनकी पूंजी आधे से अधिक कम कर दी। पिछले साल 1 जुलाई 2025 को बीएसई पर यह ₹1055.20 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 8 महीने में यह 66.83% टूटकर आज 16 मार्च 2026 को यह ₹350.00 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है।

United Breweries के शेयर टूटकर आए एक साल के निचले स्तर पर, अब इन दो बातों से सपोर्ट की उम्मीद

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *