Share Market Rally: Realty सेक्टर की रौनक ने बरसाए ₹7 लाख करोड़, Sensex में 1000 अंकों का उछाल
Share Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा और यह फिसलकर प्रति बैरल $90 के नीचे आया तो दुनिया भर के मार्केट में रौनक छा गई। घरेलू स्टॉक मार्केट में भी खरीदारी के शानदार माहौल में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक उछल पड़े। सेंसेक्स 100 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23450 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी खरीदारी का अच्छा माहौल है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब डेढ़ फीसदी की बढ़त है।
सेक्टरवाइज फिलहाल सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिन सबसे अधिक रौनक रियल्टी सेक्टर में है जिसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक मजबूत है। निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक में डेढ़ फीसदी से अधिक तेजी है तो प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में करीब डेढ़ फीसदी और एफएमसीजी, आईटी और फार्मा के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। खरीदारी के इस माहौल में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹7 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में मार्केट खुलते ही करीब ₹7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:15 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 1012.38 प्वाइंट्स यानी 1.37% की बढ़त के साथ 74,844.93 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 286.25 प्वाइंट्स यानी 1.24% के उछाल के साथ 23,447.85 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1026.61 प्वाइंट्स उछलकर 74,859.16 और निफ्टी 294.35 प्वाइंट्स चढ़कर 23,455.95 तक पहुंच गया था।
निवेशकों की दौलत में ₹6.92 लाख करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 11 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,51,83,025.178 करोड़ था। आज यानी 12 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,58,75,062.02 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹6,92,036.842 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex का सिर्फ 1 शेयर लाल
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें शुरुआती कारोबार में सिर्फ एक स्टॉक- टेक महिंद्रा ही लाल है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक तेजी फिलहाल इंडिगो, एलएंडटी और ट्रेंट में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
36 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर फिलहाल 2665 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2209 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 328 में गिरावट का रुझान है और 128 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 36 शेयर एक साल के हाई और 25 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 56 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 43 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
Leave a Reply