SIP 10,000 और 10 साल टारगेट: Midcap, Smallcap या Largecap, कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
SIP Return: Mutual Fund में निवेश करने वाले ज्यादातर लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि हर महीने कितनी SIP की जाए। लेकिन इसके साथ ही यह देखना भी जरूरी है कि SIP किस कैटेगरी में की जा रही है। Large Cap, Midcap और Smallcap में जोखिम अलग होता है और इसलिए लंबे समय में रिटर्न भी अलग हो सकता है। Edelweiss Mutual Fund ने अपने हालिया रिपोर्ट में 10 साल की SIP पर 10,000 रुपये के निवेश के साथ कैलकुलेशन कर इसे और भी अच्छे से समझाया है।
10 साल में ₹12 लाख निवेश, तो कितना बन सकता है पैसा?
रिपोर्ट में 31 अगस्त 2026 तक के 10-year SIP रोलिंग रिटर्न दिए गए हैं। इसके मुताबिक Nifty 100 TRI का औसत SIP रिटर्न 12.96%, Nifty Midcap 150 TRI का 17.61% और Nifty Smallcap 250 TRI का 14.99% रहा है। ये आंकड़े अप्रैल 2005 से अगस्त 2026 तक के रोलिंग डेटा पर आधारित हैं और रिपोर्ट साफ कहती है कि पिछला प्रदर्शन भविष्य में कायम रहेगा, इसकी गारंटी नहीं है।
अब इसे आम निवेशक की भाषा में समझें। अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹10,000 की SIP करता है, तो 10 साल में उसका कुल निवेश ₹12 लाख होगा। अगर केवल रिपोर्ट में दिए गए इन औसत वार्षिक रिटर्न को एक कैलकुलेशन के तौर पर मानें, तो Large Cap में यह रकम करीब ₹23.3 लाख, Smallcap में करीब ₹26 लाख और Midcap में करीब ₹29.9 लाख तक पहुंच सकती है।
यानी समान ₹10,000 की मासिक SIP में Large Cap और Midcap के बीच करीब ₹6.5 लाख का अंतर बन सकता है। Smallcap और Large Cap के बीच भी करीब ₹2.6 लाख का फर्क दिखता है।
Midcap का औसत रिटर्न सबसे ज्यादा
इन आंकड़ों में Midcap सबसे आगे नजर आता है। 10 साल के SIP rolling returns में इसका औसत 17.61% रहा, जबकि Smallcap का 14.99% और Large Cap का 12.96% रहा।
ये भी पढ़ें: Cochin Shipyard Share: 1800 करोड़ रुपये की डील भी नहीं बचा पाया निवेशकों का भरोसा, एक झटके में 9% तक टूट गया स्टॉक
लेकिन यहां एक जरूरी बात समझना बहुत जरूरी है। ज्यादा औसत रिटर्न का मतलब यह नहीं है कि Midcap या Smallcap हर समय Large Cap से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मसलन, पांच साल के SIP rolling returns में Smallcap का न्यूनतम रिटर्न -16.81% तक गया था। Midcap के लिए यह आंकड़ा -6.71% और Large Cap के लिए -3.03% था। यानी ज्यादा रिटर्न की संभावना के साथ उतार-चढ़ाव भी ज्यादा हो सकता है।
सिर्फ रिटर्न देखकर SIP चुनना सही नहीं
यही इस पूरे आंकड़े का सबसे बड़ा सबक है। अगर आपका निवेश लक्ष्य लंबी अवधि का है तो Midcap और Smallcap का हिस्सा आपके पोर्टफोलियो में ज्यादा रिटर्न की संभावना ला सकता है, लेकिन इसके साथ बड़ी गिरावट झेलने की क्षमता भी होनी चाहिए। Large Cap अपेक्षाकृत कम उतार-चढ़ाव वाला विकल्प हो सकता है, लेकिन सिर्फ पिछले औसत रिटर्न को देखकर किसी एक कैटेगरी को चुनना सही रणनीति नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: गैस स्टॉक जिस पर देश का सबसे बड़ा फंड लगातार झोंक रहा पैसा, 3 महीने में खरीदे 2.34 करोड़ शेयर, क्या आपकी पड़ी नजर?
इसलिए ₹10,000 की SIP शुरू करने से पहले सवाल सिर्फ यह नहीं होना चाहिए कि कहां सबसे ज्यादा रिटर्न मिला? बल्कि यह होना चाहिए कि मेरे लक्ष्य, निवेश की अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से कौन-सी कैटेगरी सही है?
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply