Sterlite Tech Share : इस साल 630% रिटर्न देने वाली कंपनी के शेयर पर लगा अपर सर्किट-क्या हैं तेजी के कारण?
Sterlite Technologies के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंचकर 748.90 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। ब्रोकरेज ने भी कंपनी के शेयर टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। कंपनी ने मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में क्षमता विस्तार के लिए 3,000 करोड़ रुपये के कैपेक्स प्लान को मंजूरी दी है। कंपनी के मुताबिक इस विस्तार से उसकी मौजूदा इंस्टॉल्ड मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी करीब 50 फीसदी बढ़ जाएगी और एडिशनल कैपेसिटी वित्त वर्ष 2029 के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है।
Sterlite Tech ने कहा कि यह विस्तार दुनियाभर में ऑप्टिकल फाइबर केबल और कनेक्टिविटी कारोबार की बढ़ती मांग को देखते हुए किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी की मौजूदा क्षमता का उपयोग करीब 70 फीसदी है। कंपनी ने अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी ‘Lakshya’ के तहत वित्त वर्ष 2029 तक 20,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने FY29 तक 27 फीसदी EBITDA मार्जिन का लक्ष्य तय किया है, जिससे करीब 5,400 करोड़ रुपये का EBITDA बनता है।
कंपनी के निवेश में बड़ा बदलाव
कंपनी के Investor Day के बाद स्टरलाइट टेक की निवेश कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब कंपनी को सिर्फ टेलीकॉम साइकिल पर निर्भर कारोबार के बजाय AI डेटा सेंटर कनेक्टिविटी से जुड़ी स्ट्रक्चरल ग्रोथ वाली कंपनी के तौर पर देखा जा रहा है।
कंपनी ने अपनी पूरी वैल्यू चेन में 50 फीसदी क्षमता विस्तार की योजना बनाई है। इसमें Preform, Fiber और Cable सेगमेंट शामिल हैं।
कंपनी का मानना है कि ऑप्टिकल फाइबर की मांग अब सिर्फ लोगों को कनेक्ट करने यानी Telecom, 5G और FTTH से आगे बढ़कर ‘इंटेलिजेंस को कनेक्ट करने’ यानी AI डेटा सेंटर की जरूरतों की ओर शिफ्ट हो रही है। AI डेटा सेंटर में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी और डेटा सेंटरों के बीच इंटरकनेक्शन की बढ़ती जरूरत STL के लिए बड़ा अवसर बन सकती है।
ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट
Sterlite Technologies के शेयर पर ब्रोकरेज Nuvama की BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,100 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है, जो पहले 770 रुपये था। शेयर का करंट शेयर प्राइस 714 रुपये है, जबकि टारगेट प्राइस 1100 रुपये दिया गया है। इस तरह कंपनी के शेयर में 54 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर में 630.63 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
Wires & Cables बिजनेस में UltraTech की एंट्री से सेक्टर में हलचल, Polycab, KEI, RR Kabel समेत ये 5 शेयर 8% तक टूटे
Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply