stock-markett.online
Stocks to Watch: दो स्टॉक्स की लिस्टिंग; IRCTC, Dabur, Vedanta और SBI समेत इन शेयरों पर भी रहेगी खास वजह से नजर
Stocks to Watch: दो स्टॉक्स की लिस्टिंग; IRCTC, Dabur, Vedanta और SBI समेत इन शेयरों पर भी रहेगी खास वजह से नजर

Stocks to Watch: दो स्टॉक्स की लिस्टिंग; IRCTC, Dabur, Vedanta और SBI समेत इन शेयरों पर भी रहेगी खास वजह से नजर

Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने दुनिया भर के बाजारों में रौनक बिखेर दी और अब गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में भी खरीदारी का माहौल रहने की उम्मीद दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 55.50 प्वाइंट्स यानी 0.24% की बढ़त के साथ 23,458.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 12 जून को सेंसेक्स (Sensex) 150.63 प्वाइंट्स यानी 0.20% की गिरावट के साथ 73,832.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 53.35 प्वाइंट्स यानी 0.23% की फिसलन के साथ 23,161.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Dabur India

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने डाबर इंडिया की दादर एंड नागर हवेली के सिलवासा में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की जांच में डेटा इंटिग्रिटी और मेंटेनेंस से जुड़ी कुछ खामियां पाईं।

Vedanta

वेदांता की सहायक कंपनियां—वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता एल्युमिनियम मेटल और वेदांता आयरन एंड स्टील—15 जून को शेयर बाजार में लिस्ट होंगी।

State Bank of India

सरकार ने संजय लोहिया को एसबीआई के बोर्ड में में तत्काल प्रभाव से डायरेक्टर नियुक्त किया है।

Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC)

सरकार ने रजनीश नारायण को तत्काल प्रभाव से आईआरसीटीसी का डायरेक्टर (फाइनेंस) नियुक्त किया है।

Infosys

इंफोसिस ने सीएमएमआई इंस्टीट्यूट के सीएमएमआई एआई मेच्योरिटी (AIM) फ्रेमवर्क और पायलट एसेसमेंट को पूरा कर लिया। इससे यह तय करने में मदद मिली कि वैश्विक कंपनियों में AI मैच्योरिटी का एसेसमेंट कैसे किया जाए और उसे लागू कैसे किया जाए।

Happiest Minds Technologies

हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने अपने प्रोप्राइटरी एजेंटिक AI डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म ‘Rel(AI)Build’ को लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने ‘एजेंटिक डेवलपमेंट लाइफसाइकिल’ (ADLC) भी पेश किया।

Adani Enterprises

अदाणी एंटरप्राइजेज के जॉइंट वेंचर अदाणीकॉनेक्स (AdaniConneX) ने अदाणी इंफ्रा (इंडिया) से मधुवंती बिल्ड एस्टेट (MBEL) में 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की है।

JK Paper

जेके पेपर ने बोरकर पैकेजिंग के 40.08 लाख इक्विटी शेयर (15.40% हिस्सेदारी) हासिल की है जिसके बाद इसमें कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 87.36% हो गई है।

Sagility

सैजिलिटी ने अमेरिका की हेल्थकेयर एनालिटिक्स कंपनी केयरसीड का अधिग्रहण किया है।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Lenskart Solutions

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के मालिकाना हक वाले प्लैटिनम जैस्मीन A 2018 ट्रस्ट ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के 4 करोड़ इक्विटी शेयर (2.3% हिस्सेदारी) ₹1,900 करोड़ में प्रकि शेयर 490 के भाव पर बेचे। मार्च 2026 तक लेंसकार्ट में प्लैटिनम जैस्मीन A 2018 ट्रस्ट की 12.08% हिस्सेदारी थी और यह सॉफ्टबैंक के बाद कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी पब्लिक शेयरहोल्डर है। ये शेयर कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज (एशिया), मॉर्गन स्टेनली, सोसिएट जेनरेल, विरिडियन एशिया अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड, गोल्डमैन सैक्स, फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, मिरे एसेट म्यूचुअल फंड, SBI म्यूचुअल फंड, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड समेत 19 देशी-विदेशी निवेशकों ने खरीदे।

GNG Electronics

प्रमोटर विधि एस खंडेलवाल ने जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के 44.87 लाख शेयर (3.93% हिस्सेदारी) आठ देशी-विदेशी निवेशकों को प्रति शेयर ₹390 के भाव पर बेचे। ये शेयर मोतीलाल ओसवाल इक्विटी अपॉर्चुनिटीज फंड सीरीज़, मिरे एसेट म्यूचुअल फंड, ITI म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स फंड्स – गोल्डमैन सैक्स एशिया इक्विटी पोर्टफोलियो, एडलवाइस म्यूचुअल फंड और ट्रस्ट म्यूचुअल फंड में से हर एक ने लगभग ₹25 करोड़ में 6.4 लाख शेयर खरीदे तो MCP इमर्जिंग मार्केट्स फंड ने 1.45 लाख शेयर और मोबियस इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट PLC ने 4.95 लाख शेयर खरीदे।

Vintage Coffee and Beverages

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने विंटेज कॉफी के प्रति शेयर ₹158 के भाव पर 16.81 लाख शेयर और ₹153.3 के भाव पर 38.51 लाख शेयर खरीदे। दोनों सौदों से इसने कुल मिलाकर ₹85.6 करोड़ में 3.79% हिस्सेदारी हासिल की। वहीं नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) स्नेहा साधवानी ने विंटेज कॉफी के 25 लाख शेयर (1.71% हिस्सेदारी) ₹38.89 करोड़ में प्रति शेयर ₹155.58 के भाव पर और इनफिनिट डेरिवेटिव्स LLP ने 11 लाख शेयर ₹17.4 करोड़ में प्रति शेयर ₹158.19 के भाव पर बेचे।

लिस्टिंग

आज हेग्जागन न्यूट्रिशन के शेयरों की आज बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो जेनएक्सएआई एनालिटिक्स की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, वोल्टास, एसीसी, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, अंबुजा सीमेंट्स, एपकोटेक्स इंडस्ट्रीज, अदाणी टोटल गैस, एवांटेल, केनरा बैंक, केमीइंडिया प्रोजेक्ट्स, डीसीबी बैंक, इमको एलेकॉन (इंडिया), एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी, हाई एनर्जी बैटरीज इंडिया, जेएम फाइनेंशियल, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, एमएम फोर्जिंग्स, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, ओरिएंट सीमेंट, ओसियसप्रे कंसल्टेंट्स, पंचशील ऑर्गेनिक्स, पेट्रोनेट एलएनजी, पिरामल फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोजेट कंसल्टेंट्स और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

वहीं सिटी यूनियन बैंक के बोनस, मोबावेन्यू एआई टेक के स्प्लिट और सुमीत इंडस्ट्रीज के राइट्स की भी आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *