stock-markett.online
Tata Sons Board Meeting: बॉम्बे हाउस में बैठक खत्‍म, बोर्ड ने FY26 फाइनेंशियल रिजल्‍ट, डिविडेंड समेत कई प्रस्तावों को दी मंजूरी
Tata Sons Board Meeting: बॉम्बे हाउस में बैठक खत्‍म, बोर्ड ने FY26 फाइनेंशियल रिजल्‍ट, डिविडेंड समेत कई प्रस्तावों को दी मंजूरी

Tata Sons Board Meeting: बॉम्बे हाउस में बैठक खत्‍म, बोर्ड ने FY26 फाइनेंशियल रिजल्‍ट, डिविडेंड समेत कई प्रस्तावों को दी मंजूरी

Tata Sons Board Meeting: देश के दिग्‍गज कारोबारी समूह टाटा ग्रुप की होल्‍डिंग कंपनी Tata Sons की बोर्ड बैठक का आयोजन 12 जून 2026, शुक्रवार को हुआ। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons Board Meeting) के बोर्ड ने शुक्रवार को सालाना अकाउंट्स और डिविडेंड को रिव्यू करने और मंजूरी देने के लिए मीटिंग की।

कंपनी के हेडक्वार्टर, बॉम्बे हाउस में आयोजित इस मीटिंग में ग्रुप चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन समेत कई लोग शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि मीटिंग सुबह 11 बजे शुरू हुई और करीब 4 घंटे तक चली। टाटा ट्रस्ट के पास अलग-अलग एंटिटी के जरिए टाटा संस में 66 फीसदी की मेजोरिटी हिस्सेदारी है। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड ने FY26 के लिए कंपनी के सालाना अकाउंट्स को मंजूरी दे दी।

Also Read: Tata Sons की लिस्टिंग से नोएल टाटा को क्यों है ऐतराज? सामने आई बड़ी वजह; आपत्ति के बाद क्या टल जाएगा मेगा IPO?

Tata Sons Board Meeting: IPO लाने पर कंपनी का विचार नहीं

Also Read: Tata Group की बड़ी बैठक, Air India से टाटा डिजिटल तक बढ़ते घाटे पर CEOs ने पेश किए सुधार के प्लान

पीटीआई के अनुसार, नोएल टाटा, टाटा संस को IPO के जरिए पब्लिक करने के लिए तैयार नहीं हैं। अभी, टाटा संस, जो एक कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी है, को RBI द्वारा टॉप-15 नॉन-बैंक फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) में से एक के तौर पर क्लासिफाई किया गया है। जिन्हें लिस्ट होना जरूरी है। इस महीने की शुरुआत में, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था कि सेंट्रल बैंक जल्द ही अपर लेयर NBFCs की लिस्ट अपडेट करेगा।

Tata Sons Board Meeting: फ्यूचर रोडमैप पर कंपनी का फोकस

एएनआई के मुताबिक, बैहद अहम मीटिंग में टाटा स्टील के CEO टीवी नरेंद्रन भी शामिल थे। जो ग्रुप के बेस इंडस्ट्रियल साइड को रिप्रेजेंट करते हैं। उनके साथ इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की एक जानी-मानी बेंच भी शामिल हुई। जिसमें अनीता जॉर्ज, हरीश मनवानी और TVS मोटर कंपनी के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन शामिल थे। जिनकी देखरेख बोर्ड के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, एविएशन इंटीग्रेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ओर मल्टी-बिलियन-डॉलर के बदलाव को आगे बढ़ाने में बहुत जरूरी है।

इस दौरान खास प्रस्तावों को पूरी तरह से छिपाकर रखा गया, लेकिन मुख्य एजेंडा ग्रुप के भविष्य के रोडमैप पर फोकस था। यहां सबसे ऊपर चंद्रशेखरन के लिए लीडरशिप कंटिन्यूटी का फॉर्मल रिव्यू था। जिनका मौजूदा कार्यकाल 2027 की शुरुआत में खत्म होने जा रहा है। इसके साथ ही एयर इंडिया और टाटा न्यू जैसे कैपिटल-इंटेंसिव वेंचर्स का परफॉर्मेंस ऑडिट भी हुआ। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के अपर-लेयर इन्वेस्टमेंट कंपनी मैंडेट्स के बारे में कंपनी की स्थिति का भी वैल्‍यूएशन किया गया।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *