stock-markett.online
Trading Strategy : इंडेक्स में अभी भी दोनों तरफ के मौके, आज का शिखर पार करने पर ही बड़ी रैली की उम्मीद
Trading Strategy : इंडेक्स में अभी भी दोनों तरफ के मौके, आज का शिखर पार करने पर ही बड़ी रैली की उम्मीद

Trading Strategy : इंडेक्स में अभी भी दोनों तरफ के मौके, आज का शिखर पार करने पर ही बड़ी रैली की उम्मीद

Trading Strategy : अच्छी शुरुआत के बाद बाजार फिसल गया है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 150 अंक गिरकर 24100 के करीब कारोबार कर रहा है। रिलायंस और L&T जैसे दिग्गज शेयरों ने दबाव बनाया है। इधर बैंक निफ्टी भी ऊपर से करीब 400 अंक नीचे आ गया। हालांकि, छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी हो रही है। इसके चलते मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों में रौनक कायम है। आज फॉर्मा शेयरों में तूफानी तेजी दिख रही है। फार्मा इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ाहै। फार्मा में ल्यूपिन,डॉक्टर रेड्डीज और अल्केम में 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। साथ ही बायोकॉन और ऑरो फार्मा भी 3 फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा केमिकल,कैपिटल मार्केट और रियल्टी में भी रौनक है। वहीं FMCG शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज का दिन निराश करने वाला रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों “Make or Break” स्तर पार करने में नाकाम रहे हैं। निफ्टी को 24,250-24,300 और बैंक निफ्टी को 55,500 पर रिजेक्शन मिला है। सुबह की कमेंट्री में ठीक इन्ही स्तरों का जिक्र किया गया था। रिलायंस की अच्छी खासी रैली पर आज ब्रेक लगा है। RIL की 1350 के लेवल से चल रही रैली में मुनाफावसूली दिखी है। ठीक 200 DMA पर जाकर RIL में मुनाफावसूली आई। जैसे 1350 में शॉर्ट गलत था, वैसे ही 1475 पर लॉन्ग गलत था।

L&T ने भी आज बाजार पर दबाव डाला है। इसके अलावा इन्फोसिस और TCS की रैली भी आशंका के मुताबिक फेल हुई। लेकिन आज बैंक निफ्टी के ना चल पाने से निराशा हुई है। आज बैंक निफ्टी निफ्टी के पास 55,500 पार करने का मौका था।

Market Insight: मिडिल-ईस्ट में लड़ाई थमने के संकेत, लॉन्ग टर्म में डिफेंस और कैपिटल मार्केट शेयरों से मिलेगा अच्छा रिटर्न

बाजार: अब क्या?

एक बात साफ है कि बाजार एक रेंज में है और बेसिक रेंज 23,800-24,200 की है। बाजार इसी रेंज में उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। लेकिन मिड और स्मॉलकैप में अच्छी आउटपरफॉर्मेंस है। आज भी मार्केट ब्रेथ बढ़िया है। सुबह के दोनों हीरो SRF और कोफोर्ज में शानदार चाल आई।

फार्मा सेक्टर में भी जोरदार तेजी दिखी है। कल भी हमने फार्मा पर बड़ी रैली की बात की थी। इंडेक्स में अभी भी दोनों तरफ के मौके हैं। बड़ी रैली आज का शिखर पार करने के ऊपर ही आएगी।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,250-24,300 पर रेजिस्टेंस और 23,900-23,950 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी के लिए 55,300-55,500 पर रेजिस्टेंस और 54,300-54,500 पर सपोर्ट है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *