stock-markett.online
प्राइवेट बैंक शेयरों के आने वाले हैं अच्छे दिन, तो क्या यह निवेश का सही वक्त है?
प्राइवेट बैंक शेयरों के आने वाले हैं अच्छे दिन, तो क्या यह निवेश का सही वक्त है?

प्राइवेट बैंक शेयरों के आने वाले हैं अच्छे दिन, तो क्या यह निवेश का सही वक्त है?

प्राइवेट बैंक शेयरों के अच्छे दिन आने वाले हैं। इस साल प्राइवेट बैंक शेयरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन, अब स्थिति बदलने वाली है। यह अनुमान यूबीएस में इंडिया फाइनेंशियल एनालिस्ट आलोक श्रीवास्तव ने जताया है। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स बीते एक साल में सिर्फ 2.83 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में इस दौरान 21.69 फीसदी उछाल आया है।

UBS India Conference 2026 से इतर श्रीवास्तव ने बताया कि अब प्राइवेट बैंक के शेयरों को लेकर सेंटीमेंट बदलता दिख रहा है। काफी समय तक कमजोर प्रदर्शन की वजह से इनवेस्टर्स ने प्राइवेट बैंकों के शेयरों से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा, “प्राइवेट बैंकों के बारे में हमारी सोच काफी पॉजिटिव है। हमें इन शेयरों में दिलचस्पी लौटती दिख रही है।”

उन्होंने यूबीएस थिमैटिक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें यह बताया गया है कि बीते तीन से पांच सालों में नई शाखाएं ओपन करने के मामले में कई बड़े प्राइवेट बैंक प्रतिद्वंद्बी बैंकों से काफी आगे चल रहे हैं। इनमें से कई ब्रांच इतने पुराने हो चुके हैं कि उनसे अच्छा रेवेन्यू आने लगा है। इसका असर प्राइवेट बैंकों की कुल डिपॉजिट के साथ ही करेंट अकाउंट सेविंग अकाउंट (CASA) ग्रोथ पर दिखेगा।

उन्होंने हालांकि यह कहा कि कुछ प्राइवेट बैंकों को लीडरशिप के मामले में अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। इनवेस्टर्स नए निवेश से पहले इस क्राइसिस के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी प्राइवेट बैंक शेयरों की वैल्यूएशन सही लग रही है। साथ ही FCNR से जुटाए गए डिपॉजिट से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank का शेयर बीते एक साल में 28.50 फीसदी गिरा है। ICICI Bank का शेयर बीते एक साल में 1.91 फीसदी कमजोर हुआ है। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर इस दौरान सिर्फ 4.96 फीसदी चढ़ा है। हालांकि, एक्सिस बैंक के शेयर में इस दौरान 16 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।

10 सितंबर को लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में रिकवरी आई। सेंसेक्स 0.19 फीसदी यानी 138 अंक चढ़कर 74,902 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.20 फीसदी यानी 46 अंक चढ़कर 23,477 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में भी 0.31 फीसदी की मजबूती दिखी। हालांकि, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स पर दबाव दिखा।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *