stock market
पंजाब नेशनल बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 444 दिनों की स्कीम पर दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 444 दिनों की स्कीम पर दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

Last Updated on February 26, 2026 1:53, AM by Pawan

Fixed Deposit Interest Rate of Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह नई दरें कल 24 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर नई दरों से इंटरेस्ट दे रहा है। इस बदलाव के बाद PNB की 444 दिन वाली खास FD स्कीम सबसे ज्यादा आकर्षक यानी इंटरेस्ट देने वाली बन गई है।

पंजाब नेशनल बैंक की 444 दिनों की FD

PNB अब 444 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.60% ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.10% और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.40% ब्याज मिल रहा है। यह दर फिलहाल अन्य सरकारी बैंकों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

बैंक की अन्य FD दरों की बात करें तो 1 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.25%, सीनियर सिटीजन को 6.75% और सुपर सीनियर को 7.05% ब्याज मिल रहा है। 2 से 3 साल की FD पर 6.30% तक ब्याज दिया जा रहा है। लंबी अवधि यानी 5 से 10 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6% तक ब्याज मिल रहा है।

अब जानते हैं कि 444 दिन की FD में कौनसा सरकारी बैंक दे रहा है ज्यादा रिटर्न

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)

बैंक ऑफ बड़ौदा की BOB स्क्वायर ड्राइव 444 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.45%, सीनियर सिटीजन को 6.95% और सुपर सीनियर को 7.05% ब्याज दे रही है। ये दरें 5 जनवरी 2026 से लागू हैं।

इंडियन बैंक

इंडियन बैंक की Ind Secure 444 दिन की FD स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 6.45%, सीनियर सिटीजन को 6.95% और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.20% ब्याज मिल रहा है। यह दर 4 फरवरी 2026 से लागू है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

SBI की अमृत वृष्टि 444 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.45%, सीनियर सिटीजन को 6.95% और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.05% ब्याज दे रही है। ये दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू हैं।

केनरा बैंक

केनरा बैंक 444 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.45% और सीनियर सिटीजन को 6.95% ब्याज दे रहा है। इसकी दरें 5 जनवरी 2026 से लागू हैं। तुलना से साफ है कि 444 दिन की FD स्कीम में PNB सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ऐसे में सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि निवेश से पहले बैंक की शर्तें और टैक्स नियम जरूर समझ लें।

Source link