Stock Market Closing: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, SENSEX 82,270 के करीब, NIFTY 25,480 के लेवल पर क्लोज
Last Updated on February 26, 2026 8:05, AM by Khushi Verma
हरे निशान पर बंद हुआ बाजार! SENSEX 82,270 के करीब, NIFTY 25,482 के लेवल पर क्लोज (Image/AI)
Stock Market Closing: आज हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में हरियाली देखी गई है। बीते मंगलवार को हुए तहस-नहस के बाद आज शुरु से शेयर बजार में मजबूती देखी गई। पांच दिनों की बिकवाली के बाद आज IT शेयरों में भी रिकवरी देखने को मिली। दिन के 3 बजे तक 40 अंक बढ़त के साथ 82,266.55 के लेवल पर नजर आया। वहीं निफ्टी 50 अंक तेजी के साथ 25,475 पर ट्रेड करता दिखाई दे रहा था। निफ्टी आईटी 450 अंक तेजी के साथ 30,505 के स्तर पर दिखा।
Stock Market Closing – आज तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुआ बाजार
दिन भर की अच्छी तेजी के बाद शेयर बाजार दिन के अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स +50.15 अंक यानी 0.06% बढ़त के साथ 82,276.07 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला NSE Nifty 51.00 अंक यानी 0.02%% की बढ़त के साथ 25,475.65 पर बंद हुआ।
आज शेयर बाजार के टॉप गेनर्स-लूजर्स
| स्टॉक का नाम (TOP GAINERS) | वर्तमान मूल्य (LTP) | बदलाव (%) | क्षेत्र (Sector) |
| HCLTECH | ₹1,376.60 | +2.79% | IT Services |
| TATASTEEL | ₹214.88 | +2.75% | Metals & Mining |
| TCS | ₹2,629.00 | +2.15% | IT Services |
| INDIGO | ₹4,945.50 | +1.96% | Aviation |
| SUNPHARMA | ₹1,764.05 | +1.94% | Pharmaceuticals |
| M&M | ₹3,492.70 | +1.83% | Auto |
आज शेयर बाजार के टॉप लूजर्स
| स्टॉक का नाम (TOP LOSERS) | वर्तमान मूल्य (LTP) | गिरावट (%) |
| RELIANCE | ₹1,399.15 | -2.17% |
| SBIN | ₹1,198.80 | -2.05% |
| ADANIPORTS | ₹1,528.95 | -1.69% |
| ETERNAL | ₹250.00 | -1.56% |
| BHARTIARTL | ₹1,914.50 | -1.35% |
| ITC | ₹319.30 | -1.31% |
एशियाई बाजारों से मिला सहारा
बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। वॉल स्ट्रीट में आई मजबूती का असर एशिया पर भी पड़ा। जापान का निक्केई 225 करीब 1.11% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स लगभग सपाट रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.77% बढ़ा और 6,000 के स्तर के ऊपर पहुंच गया, जो एक अहम पड़ाव माना जाता है। हांगकांग के हैंगसेंग फ्यूचर्स भी बढ़त के संकेत दे रहे हैं।