आयुष्मान योजना की पात्रता में बड़ा बदलाव, दिल्ली के करीब 5.5 लाख लोगों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज
Last Updated on February 26, 2026 8:44, AM by Pawan
इसी मंगलवार दिल्ली की विधवा महिलाओं और दिव्यांग पेंशनर्स को भी आयुष्मान योजना से जोड़ने का फैसला लिया गया। (Image Source : X/gupta_rekha)
हाइलाइट्स
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने का फैसला लिया गया था।
- इसी मंगलवार को दिल्ली सरकार ने राष्ट्राय राजधानी क्षेत्र की विधवा महिलाओं और दिव्यांग पेंशनर्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का फैसला लिया।
- पात्रता के विस्तार से दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 3.96 लाख विधवा महिलाओं और लगभग 1.31 लाख दिव्यांग पेंशनर्स को 10 लाख रुपये तक फ्री इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
दिल्ली वालों के लिए काम की खबर है। राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत योजना को दायरे को विस्तार दिया गया है। अब दिल्ली की विधवा महिलाएं और दिव्यांग पेंशनर्स भी आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को एक्स पर किए पोस्ट के जरिए कहा कि दिल्ली की विधवा महिलाओं और दिव्यांग पेंशनर्स को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा। इस विस्तार के बाद करीब 5.5 लाख अतिरिक्त लोग स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में आ जाएंगे।
दिल्ली सरकार ने आयुष्मान योजना की पात्रता के दायरे में विधवा महिलाओं और दिव्यांग पेंशनर्स को शामिल करने का फैसला लिया है। इसी मंगलवार को हुई बैठक में दिल्ली कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके साथ ही अब विधवा पेंशन की करीब 3.96 लाख महिलाओं और दिव्यांग पेंशन के लगभग 1.31 लाख लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के दायरे में आने का रास्ता खुल गया। इन लोगों को अब आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, जबकि कुल मिलाकर स्वास्थ्य सुरक्षा कवरेज 10 लाख रुपये तक उपलब्ध हो सकेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने का फैसला लिया गया था, और इसी मंगलवार सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की विधवा महिलाओं व दिव्यांग पेंशनर्स को भी योजना से जोड़ने का निर्णय कर दिया। पात्रता के इस विस्तार के बाद दिल्ली में करीब 3.96 लाख विधवा महिलाओं और लगभग 1.31 लाख दिव्यांग पेंशनर्स को आयुष्मान भारत के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
दिल्ली में बन चुके हैं 7 लाख आयुष्मान कार्ड
दिल्ली में अब तक 7 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं। वहीं 70 साल से ऊपर उम्र के बुजुर्गों के लिए 2.72 लाख से अधिक वय वंदना कार्ड बनाए गए हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा और मजबूत हुई है। दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना का अब तक 24 हजार से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। योजना के तहत 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम सेटल किए जा चुके हैं।
राजधानी में योजना को लागू करने के लिए करीब 200 अस्पताल इम्पैनल्ड किए गए हैं, जहां लाभार्थियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। इम्पैनल्ड अस्पतालों में मरीजों को पूरी तरह कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये और दिल्ली सरकार की ओर से भी 5 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है। यानी कुल मिलाकर एक परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे लाखों परिवारों को मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला है।