stock market
Oily skin care Tips: चेहरे की चिपचिपाहट से परेशान? अपनाएं ये नेचुरल उपाय

Oily skin care Tips: चेहरे की चिपचिपाहट से परेशान? अपनाएं ये नेचुरल उपाय

Last Updated on May 2, 2026 14:30, PM by Pawan

जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, ऑयली स्किन वालों की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, बढ़ती गर्मी और उमस के कारण त्वचा पर अतिरिक्त तेल बनने लगता है, जिससे चेहरा लगातार चिपचिपा महसूस होता है। इस स्थिति में धूल और प्रदूषण के कण आसानी से त्वचा पर चिपक जाते हैं, जिससे रोमछिद्र बंद होने लगते हैं और पिंपल्स या एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहने पर स्किन अपनी नेचुरल चमक खो देती है और चेहरा डल व थका हुआ नजर आने लगता है।

कई बार लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन और प्राकृतिक उपायों को अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि त्वचा को साफ, ताजा और हेल्दी बनाए रखा जा सके।

घर पर बनाएं नेचुरल फेस पैक

इस समस्या से राहत पाने के लिए आप घर पर ही आसान फेस पैक बना सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम के अनुसार, प्राकृतिक चीजों से बना फेस पैक स्किन को साफ और फ्रेश रखने में मदद करता है।

मुल्तानी मिट्टी और खीरे का जादुई पैक

ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी और खीरे का फेस पैक बेहद असरदार माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाती है, जबकि खीरा स्किन को ठंडक और ताजगी देता है।

कैसे बनाएं यह फेस पैक?

इसके लिए मुल्तानी मिट्टी पाउडर में ताजा खीरे का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा साफ और ऑयल-फ्री हो जाती है।

चंदन और दही का ठंडक देने वाला पैक

गर्मियों में चंदन और दही का फेस पैक भी बहुत फायदेमंद होता है। चंदन त्वचा का अतिरिक्त तेल सोख लेता है, जबकि दही स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है।

तैयार करने का तरीका

एक कटोरी में चंदन पाउडर लें और उसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर सूखने दें, फिर पानी से धो लें। इससे चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है।

स्किन के लिए आसान और असरदार उपाय

ये दोनों घरेलू फेस पैक ऑयली स्किन की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करने से त्वचा साफ, ठंडी और चमकदार बनी रहती है।

जरूरी सावधानी

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो किसी भी फेस पैक को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लें।

आंधी के बाद बर्बाद न करें कच्चे आम, इन आसान तरीकों से करें इस्तेमाल