पुणे में 4 साल की बच्ची से 65 साल के शख्स ने किया रेप! हत्या कर शव गौशाला में फेंका
Last Updated on May 2, 2026 14:30, PM by Pawan
महाराष्ट्र के पुणे जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 4 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 65 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची की पत्थर से मारकर हत्या कर दी और शव को एक गोशाला में छिपा दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। हालात को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
सख्त सजा की मांग
इस घटना पर NCP नेता रोहित पवार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपी के लिए सबसे सख्त सजा की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी पहले भी 2-3 नाबालिग लड़कियों के साथ गलत हरकतों में शामिल रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए और दोषी को फांसी जैसी सजा दी जानी चाहिए, ताकि ऐसे अपराधियों में डर बना रहे।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में हर हफ्ते ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बहुत चिंताजनक है।
मध्य प्रदेश में भी एक और घटना
इसी तरह की एक और घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ तीन अज्ञात लोगों ने गैंगरेप किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले लड़की और उसके दो साथियों को सुनसान इलाके में रोककर लूटपाट की। इसके बाद उन्हें जबरदस्ती जंगल में ले गए। वहां दोनों लड़कों को अलग कर दिया गया और लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
