stock-markett.online
Wipro Share Buyback: आज, 5 जून रिकॉर्ड डेट, वापस खरीदे जाएंगे ₹15000 करोड़ के शेयर; लेकिन किस भाव पर?
Wipro Share Buyback: आज, 5 जून रिकॉर्ड डेट, वापस खरीदे जाएंगे ₹15000 करोड़ के शेयर; लेकिन किस भाव पर?

Wipro Share Buyback: आज, 5 जून रिकॉर्ड डेट, वापस खरीदे जाएंगे ₹15000 करोड़ के शेयर; लेकिन किस भाव पर?

IT कंपनी विप्रो (Wipro) 15,000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक कर रही है। इसके तहत कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स से 60 करोड़ शेयरों को वापस खरीदेगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट आज, 5 जून है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बायबैक में हिस्सा लेने के पात्र होंगे। याद रहे कि जो लोग आज शुक्रवार को शेयर खरीदेंगे, वे इस कॉरपोरेट एक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

विप्रो ने बायबैक प्राइस 250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बायबैक में प्रमोटर और प्रमोटर समूह के सदस्य भी हिस्सा लेने वाले हैं। विप्रो लगभग 3 साल बाद शेयर बायबैक कर रही है। पिछला बायबैक जून 2023 में किया गया था। उस वक्त कंपनी ने 22 जून से 30 जून के बीच 12,000 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे थे। इसने 26.96 करोड़ इक्विटी शेयर हासिल किए थे। बायबैक प्राइस 445 रुपये प्रति शेयर था।

Wipro के बोर्ड ने 2026 के बायबैक प्रोग्राम को 16 अप्रैल को मंजूरी दी थी। रिकॉर्ड डेट होने के चलते 5 जून को शेयर की चाल पर खासी नजर रहेगी। विप्रो के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर की कीमत BSE पर गुरुवार, 4 जून को 204.30 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 2.14 लाख करोड़ रुपये है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है।

Wipro शेयर का रिटर्न

कंपनी का शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 273.15 रुपये और एडजस्टेड लो 186.50 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.62 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,501.8 करोड़ रुपये रहा। कुल इनकम 7.6 प्रतिशत बढ़कर 24,236.3 करोड़ रुपये हो गई। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में विप्रो का शुद्ध मुनाफा 0.47 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 13,197.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 3.96 प्रतिशत बढ़कर 92,624 करोड़ रुपये रहा।

Stocks to Watch: RBI MPC के फैसले का दिन; खास वजहों से Indigo, Groww और CG Power जैसे स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *