stock-markett.online
Block Deal: अदाणी ग्रुप की इन दो कंपनियों में GQG Partners ने बेची 5750 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी-कौन रहा खरीदार
Block Deal: अदाणी ग्रुप की इन दो कंपनियों में GQG Partners ने बेची 5750 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी-कौन रहा खरीदार

Block Deal: अदाणी ग्रुप की इन दो कंपनियों में GQG Partners ने बेची 5750 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी-कौन रहा खरीदार

शुक्रवार को शेयर बाजार में कई बड़ी ब्लॉक डील्स देखने को मिलीं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा अदाणी ग्रुप की कंपनियों की रही। राजीव जैन की निवेश फर्म GQG Partners Emerging Markets Equity Fund ने अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी में अपनी हिस्सेदारी का हिस्सा बेच दिया, जबकि SBI Mutual Fund इन शेयरों का प्रमुख खरीदार बनकर उभरा। दोनों डील्स का कुल साइज करीब 5750 करोड़ रुपये रही।

NSE के ब्लॉक डील आंकड़ों के मुताबिक SBI Mutual Fund ने अदाणी एंटरप्राइजेज में 1.64 करोड़ शेयर यानी 1.27 फीसदी हिस्सेदारी करीब 4789.6 करोड़ रुपये में खरीदी। यह सौदा 2913.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। वहीं फंड हाउस ने Adani Energy Solutions के 63.65 लाख शेयर यानी 0.52 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदी, जिसकी कुल वैल्यू 957.9 करोड़ रुपये रही। यह सौदा 1504.8 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ।

अदाणी शेयरों में जोरदार तेजी

इन ब्लॉक डील्स के बाद दोनों अदाणी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। Adani Enterprises का शेयर 52 वीक हाई पर पहुंचकर 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 3048.2 रुपये पर बंद हुआ। वहीं Adani Energy Solutions ने भी एक साल के नए हाई को छूते हुए 3.88 फीसदी की तेजी के साथ 1,579 रुपये पर कारोबार समाप्त किया।

Lenskart Solutions में ब्लॉक डील

इसके अलावा Lenskart Solutions में भी ब्लॉक डील हुई, जहां Viridian Asia Opportunities Master Fund ने Copthall Mauritius Investment से 18.96 लाख शेयर (0.1 फीसदी हिस्सेदारी) करीब 96.42 करोड़ रुपये में खरीदे। सौदा 508.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ।

वहीं Motilal Oswal Mutual Fund ने Sterlite Technologies में 36.48 लाख शेयर (0.74 फीसदी हिस्सेदारी) करीब 225.86 करोड़ रुपये में खरीदे। हालांकि इस खरीदारी के बावजूद कंपनी का शेयर लगभग 5 फीसदी गिरकर 619.25 रुपये पर बंद हुआ।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *