Canara Bank: RBI का बड़ा एक्शन- KYC नियमों के उल्लंघन पर केनरा बैंक पर 41.8 लाख रुपये का जुर्माना
Canara Bank ने शुक्रवार को शेयर बाजार को जानकारी दी है कि बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के लिए 41.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। RBI ने बताया कि बैंक के फाइनेंशियल पोजीशन के 31 मार्च 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर किए गए सुपरवाइजरी इवॉल्यूशन (ISE 2025) के दौरान कुछ अनियमितताएं सामने आई। जांच में पाया गया कि बैंक ने कुछ ग्राहकों के KYC रिकॉर्ड निर्धारित समयसीमा के भीतर Central KYC Records Registry (CKYCR) पर अपलोड नहीं किए।
इसके अलावा बैंक ने कुछ खातों को इनऑपरेटिव घोषित कर दिया था, जबकि उन खातों में ग्राहकों द्वारा की गई अंतिम लेनदेन को एक साल से कम समय हुआ था। RBI ने इन खामियों को रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमी मानते हुए बैंक पर 41.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
बैंक ने क्या कहा
बैंक ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि RBI ने बैंक की 31 मार्च 2025 तक की वित्तीय स्थिति के आधार पर Statutory Inspection for Supervisory Evaluation (ISE 2025) किया था। निरीक्षण के दौरान नियामकीय निर्देशों के अनुपालन में कुछ कमियां पाई गईं, जिसके बाद RBI ने बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा कि उसके खिलाफ जुर्माना क्यों न लगाया जाए।
बैंक के जवाब अतिरिक्त प्रस्तुतियों और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दिए गए मौखिक स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद RBI ने पाया कि बैंक के खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं।
शेयर का प्रदर्शन
Canara Bank का शेयर शुक्रवार को 2.46 फीसदी की तेजी के साथ 136.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में बैंक के शेयर में 17.20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply