stock-markett.online
RBI MPC: भारत का वित्त वर्ष 2027 का GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया
RBI MPC: भारत का वित्त वर्ष 2027 का GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया

RBI MPC: भारत का वित्त वर्ष 2027 का GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया

RBI MPC meet June 2026 : RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज जून मॉनीटरी पॉलिसी का एलान कर दिया है। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के फंडामेंटल मजबूत हैं। हालांकि ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतों का असर पड़ा है। RBI ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा गया है। MPC का रुख भी’NEUTRAL’पर बरकरार रखा गया है। SDF रेट 5% पर और MSF रेट भी 5.50% पर बरकरार है।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई दर अब भी लक्ष्य के नीचे बरकरार है। घरेलू मांग में मजबूती बनी हुई है। मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में मजबूती कायम है। सर्विस सेक्टर में मजबूती बनी हुई है। एनर्जी की ऊंची कीमतों का असर दिख सकता है। महंगाई पर सप्लाई चेन में दिक्कतों का असर दिख सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए सप्लाई साइड प्रेशर पर नजर बनी हुई है।

आज की पॉलिसी में वित्त वर्ष 2027 के लिए रियल GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 6.60% किया गया है। FY27 के रियल GDP अनुमान के 6.90% से घटाकर 6.60% किया गया है। वित्त वर्ष 2027 के पहली तिमाही के रियल GDP अनुमान के 6.80% से घटाकर 6.60% कर दिया गया है। वहीं,वित्त वर्ष 2027 के दूसरी तिमाही के रियल GDP अनुमान के 6.70% से घटाकर 6.30% कर दिया गया है। जबकि वित्त वर्ष 2027 के तीसरी तिमाही के रियल GDP अनुमान को 7% से घटाकर 6.50% कर दिया गया है। इसी तरह वित्त वर्ष 2027 के चौथी तिमाही के रियल GDP अनुमान को 7.2% से घटाकर 6.80% कर दिया गया है।

RBI MPC Meeting Live: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार; FY27 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान घटा; महंगाई का अनुमान बढ़ा

अपडेट जारी…………….

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *