AMFI: 7,973 करोड़ इनफ्लो के साथ स्मॉलकैप फिर नंबर 1, मिडकैप-फ्लेक्सीकैप में भी भारी निवेश, लार्जकैप पर निवेशक अलर्ट
AMFI Data: म्यूचुअल फंड निवेशकों का स्मॉलकैप शेयरों पर भरोसा अभी भी कायम है। अगस्त में भी स्मॉलकैप फंड्स निवेश के मामले में सबसे आगे रहे। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में स्मॉलकैप फंड्स में ₹7,973.33 करोड़ का नेट इनफ्लो आया। खास बात यह है कि लगातार तीसरे महीने स्मॉलकैप फंड निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। जुलाई में भी इन फंड्स में ₹7,767.50 करोड़ का निवेश आया था।
इक्विटी फंड्स में बढ़ा निवेश
अगस्त में कुल इक्विटी फंड्स में ₹29,328.62 करोड़ का नेट इनफ्लो दर्ज हुआ, जो जुलाई के ₹24,697.39 करोड़ से काफी ज्यादा है। यानी महीने-दर-महीने आधार पर इक्विटी में निवेश का रुझान मजबूत हुआ है। मिडकैप फंड्स में भी निवेश बढ़कर ₹6,989.40 करोड़ पहुंच गया, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा ₹6,192.31 करोड़ था।
इसके उलट लार्जकैप फंड्स से लगातार पैसा निकल रहा है। अगस्त में लार्जकैप फंड्स से ₹1,147.36 करोड़ का आउटफ्लो हुआ। हालांकि जुलाई के ₹1,321.69 करोड़ के मुकाबले निकासी की रफ्तार कुछ कम हुई है।
ये भी पढ़ें: Railway Stocks: 20,804 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स से रेलवे स्टॉक्स में एक्शन, IRCTC, RVNL, IRFC सहित ये शेयर भागे
कुल म्यूचुअल फंड AUM भी बढ़ा
अगस्त में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM बढ़कर ₹87.07 लाख करोड़ हो गया, जो जुलाई में ₹85.76 लाख करोड़ था। इस दौरान कुल नेट इनफ्लो ₹41,353.6 करोड़ रहा। इक्विटी AUM भी बढ़कर ₹39.21 लाख करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले महीने यह ₹38.36 लाख करोड़ था।
गोल्ड ETF में भी बढ़ी दिलचस्पी
इक्विटी के साथ निवेशकों की दिलचस्पी गोल्ड ETF में भी बढ़ी है। अगस्त में गोल्ड ETF फंड्स में ₹2,596.70 करोड़ का निवेश आया, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा ₹1,558.75 करोड़ था।
ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro, iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस स्टॉक की लगी लॉटरी, मार्केट खुलते ही 5% भागा शेयर
स्मॉलकैप में लगातार बढ़ता निवेश बताता है कि निवेशक ज्यादा रिटर्न की उम्मीद में छोटी कंपनियों की तरफ देख रहे हैं। हालांकि, स्मॉलकैप शेयरों में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, इसलिए सिर्फ बढ़ते इनफ्लो को देखकर निवेश का फैसला करना जोखिम भरा हो सकता है।

Leave a Reply