Auto Stocks: फेस्टिव सीजन से पहले इन 3 ऑटो स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा- करेंट प्राइस से 48% तक उछल सकता है भाव
Auto Stocks: फेस्टिव सीजन की दस्तक के साथ ऑटो सेक्टर में डिमांड को लेकर माहौल मजबूत नजर आ रहा है। Nuvama Research के हालिया चैनल चेक के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल (PV) और 2-व्हीलर सेगमेंट में इस फेस्टिव सीजन डबल डिजिट बिक्री ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। वहीं ट्रैक्टर बाजार में ग्रोथ अपेक्षाकृत सुस्त रह सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, नए मॉडल और प्रोडक्ट लॉन्च वाली कंपनियों को इस डिमांड का सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।
Hyundai, Tata PV और Eicher पर खास दांव
Nuvama ने ऑटो OEMs में Hyundai, Tata Motors PV और Eicher Motors को अपने पसंदीदा स्टॉक्स (Best Auto Stocks) के तौर पर चुना है। इन तीनों पर ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग के साथ क्रमशः 2,500 रुपये, 450 रुपये और 8,900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
Eicher Motors
Eicher Motors का मौजूदा भाव 7,734.50 रुपये है, जबकि Nuvama का टारगेट प्राइस 8,900 रुपये है। यानी मौजूदा स्तर से टारगेट प्राइस तक करीब 15.07% का संभावित अपसाइड बनता है। ब्रोकरेज को कंपनी से इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और FY26-28 के दौरान घरेलू वॉल्यूम में 17% तथा रेवेन्यू में 20% CAGR का अनुमान है। आने वाले समय में Himalayan 750cc, Flying Flea S6 और नई 250cc मोटरसाइकिल जैसे प्रोडक्ट लॉन्च ग्रोथ को सपोर्ट कर सकते हैं।
Hyundai Motor India
Hyundai Motor India का मौजूदा शेयर भाव 2,182.40 रुपये है। Nuvama ने इसके लिए 2,500 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस हिसाब से शेयर में करीब 14.55 फीसदी संभावित अपसाइड दिखाई देता है। कंपनी FY30 तक सात नए नेमप्लेट लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इनमें H2FY27 में आने वाला ICE मिड-SUV और कॉम्पैक्ट E-SUV खास माने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नए प्रोडक्ट्स फेस्टिव डिमांड में कंपनी की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं।
Tata Motors PV
Tata Motors PV में संभावित अपसाइड इन तीनों में सबसे ज्यादा है। शेयर का मौजूदा भाव 303 रुपये है, जबकि Nuvama का टारगेट प्राइस 450 रुपये है। यानी यहां करीब 48.51 फीसदी का संभावित अपसाइड बनता है। ब्रोकरेज का मानना है कि नए प्रोडक्ट्स के दम पर Tata PV मजबूत प्रदर्शन कर सकता है। कंपनी FY30 तक छह नए प्रोडक्ट लाने की योजना बना रही है, जिसमें नए ICE मॉडल्स, EVs और Avinya रेंज शामिल हैं। Nuvama ने FY26-28 के दौरान India PV रेवेन्यू और EBITDA में क्रमशः 23% और 41% CAGR का अनुमान लगाया है।
बाकी ऑटो शेयरों पर भी Buy रेटिंग
Nuvama की कवरेज में सिर्फ इन तीन नामों तक तेजी सीमित नहीं है। 2-व्हीलर स्पेस में TVS Motors, Bajaj Auto और Hero MotoCorp पर Buy रेटिंग है। अन्य OEMs में Maruti Suzuki, Tata Motors CV, Mahindra & Mahindra और Ashok Leyland भी Buy रेटिंग में हैं। Ajax Engineering पर भी Buy है, जबकि Escorts Kubota पर Hold रेटिंग है।
यह भी पढ़ें- Shakti Pumps Share Price: कंपनी को मिला 235.92 करोड़ रुपये का ऑर्डर, इंट्राडे में 12 फीसदी से ज्यादा उछल गया स्टॉक
टायर कंपनियों में Apollo Tyre और Balkrishna Industries Buy हैं, जबकि CEAT पर Hold है। ऑटो कंपोनेंट्स में SAMIL, Motherson Wiring, Uno Minda, Minda Corporation और ASK Automotive को Buy रेटिंग मिली है। Bearings में Schaeffler, SKF और Timken तथा Batteries में Exide Industries और Amara Raja भी Buy रेटिंग वाले शेयरों में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Cable Market में UltraTech की एंट्री से बढ़ी हलचल, क्या Polycab-KEI-RR Kabel के लिए बन सकती है खतरे की घंटी?
फेस्टिव डिमांड के साथ सावधानी भी जरूरी
हालांकि सेक्टर का आउटलुक सकारात्मक है, Nuvama ने कुछ जोखिम भी गिनाए हैं। पिछले साल GST कटौती की वजह से बना ऊंचा बेस H2FY27 में ग्रोथ की रफ्तार को कुछ कम कर सकता है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश की कमी से ग्रामीण डिमांड प्रभावित हो सकती है और अलग-अलग कैटेगरी में कीमत बढ़ने से डिमांड पर असर पड़ने का भी रिस्क है। वहीं EV की पैठ 2-व्हीलर और PV दोनों में आगे बढ़ने की उम्मीद है।
Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply