stock-markett.online
Hero MotoCorp का Ather Energy पर 1,000 करोड़ रुपये का बड़ा दांव, मार्केट में 9% भागा कंपनी का शेयर
Hero MotoCorp का Ather Energy पर 1,000 करोड़ रुपये का बड़ा दांव, मार्केट में 9% भागा कंपनी का शेयर

Hero MotoCorp का Ather Energy पर 1,000 करोड़ रुपये का बड़ा दांव, मार्केट में 9% भागा कंपनी का शेयर

Ather Energy Share: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Ather Energy में 1,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त निवेश करने को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ और बुधवार के कारोबार में Ather Energy का शेयर करीब 9% उछलकर 1,313.80 रुपये तक पहुंच गया।

प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए होगा निवेश

Hero MotoCorp ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी की Committee of Directors (COD) ने Ather Energy में इक्विटी शेयर या इक्विटी में बदली जा सकने वाली सिक्योरिटीज के जरिए अधिकतम 1,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।

यह निवेश प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत इक्विटी शेयर, अनिवार्य रूप से इक्विटी में बदलने वाले प्रेफरेंस शेयर (CCPS), वारंट या अन्य पात्र सिक्योरिटीज जारी की जा सकती हैं। हालांकि यह निवेश Ather Energy के बोर्ड और शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद ही पूरा होगा।

Hero MotoCorp ने यह भी स्पष्ट किया कि इस निवेश के लिए किसी अतिरिक्त सरकारी या नियामकीय मंजूरी की जरूरत नहीं होगी और सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के 15 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

Hero MotoCorp की हिस्सेदारी पर क्या होगा असर?

30 जून 2026 तक Hero MotoCorp के पास Ather Energy में 29.48% हिस्सेदारी थी। नए निवेश के बाद कंपनी की हिस्सेदारी कितनी होगी, यह प्रेफरेंशियल इश्यू की कीमत और Ather द्वारा जारी किए जाने वाले नए शेयरों की संख्या पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें: IT Stocks: 58 साल में सबसे बड़ी गिरावट पर IBM का शेयर, TCS, Infosys, Wipro के स्टॉक्स पर भी दिखा असर

तेजी से बढ़ रहा Ather का कारोबार

2013 में स्थापित Ather Energy आज भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल है। कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, पावर मैनेजमेंट और अन्य ऊर्जा समाधान के क्षेत्र में भी सक्रिय है।

वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में तेज ग्रोथ दर्ज की है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कारोबार 1,753.8 करोड़ रुपये था, जो FY25 में बढ़कर 2,255 करोड़ रुपये और FY26 में 3,671.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह बढ़ती मांग और कंपनी के विस्तार की रणनीति को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: Kusumgar IPO Listing: बाजार में डेब्यू करते ही निवेशकों को दिया 36% रिटर्न, हर शेयर पर हुआ इतना प्रॉफिट

शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

Ather Energy का शेयर हाल के महीनों में निवेशकों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले EV स्टॉक्स में शामिल रहा है। पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 38% चढ़ चुका है, जबकि एक साल में लगभग 250% का शानदार रिटर्न दे चुका है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 46,000 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *