iPhone महंगा तो स्टॉक मार्केट में जश्न, जोश में 8% उछल पड़ा यह शेयर
Redington Share Price: एपल (Apple) ने भारत में आईफोन (iPhone) के कुछ मॉडल के दाम बढ़ाए तो रेडिंगटन के शेयर झूम उठे और करीब 7% उछल पड़े। एपल ने दूसरे कुछ देशों की तुलना में भारत में प्रो मॉडल की कीमत अधिक स्पीड से बढ़ाई है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ने यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की, जब इसने आईफोन डुओ (iPhone Duo) के जरिए फोल्डेबल सेगमेंट में एंट्री की है जिसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। इस प्राइस हाइक पर रेडिंगटन के शेयर चमक उठे। फिलहाल बीएसई पर यह 6.39% की बढ़त के साथ ₹402.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.80% उछलकर ₹403.55 तक पहुंच गया था।
Apple ने कितना बढ़ाया iPhone का भाव
एपल ने भारत में आईफोन के कुछ मॉडल की कीमत बढ़ा दी है। इसके बाद अब भारत में आईफोन 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 की बजाय ₹99,900 है। इसके अलावा नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमतें उनके पिछले मॉडल iPhone 17 Pro और 17 Pro Max से काफी ज्यादा रखी गई हैं। 256 जीबी वाले आईफोन 17 का दाम 20.5% बढ़ाकर ₹99,900, 512 जीबी वाले आईफोन 17 का 21.4% बढ़ाकर ₹1,02,900 से ₹1,24,900 तो iPhone 18 Pro का दाम आईफोन 17 प्रो के ₹1,34,900 की तुलना में ₹1,34,900 और आईफोन 18 प्रो मैक्स का दाम आईफोन 17 प्रो मैक्स के ₹1,49,900 की तुलना में ₹1,79,900 किया गया है।
दूसरे देशों की तुलना में भारत में अधिक बढ़ोतरी
एपल ने भारत में प्रो मॉडल की कीमतों में जो बढ़ोतरी की है, वह कई दूसरे बड़े बाजारों की तुलना में काफी ज्यादा है। iPhone 18 Pro की कीमत अमेरिका में करीब 9%, चीन में करीब 11%, यूके में 9% और जापान में करीब 22% तो iPhone 18 Pro Max की कीमत अमेरिका में करीब 8%, चीन में 10%, यूके में करीब 8% और जापान में करीब 23% बढ़ी है। वहीं भारत में आईफोन 18 प्रो की कीमत करीब 22% और प्रो मैक्स की 20% बढ़ी है।
बढ़ोतरी से Redington को क्यों मिला फायदा?
रेडिंगटन भारत के साथ-साथ मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में एपल का एक बड़ा ऑथराइज्ड नेशनल सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स है। रेडिंगटन के मोबिलिटी सेगमेंट रेवेन्यू में एपल के प्रोडक्ट्स की बड़ी हिस्सेदारी है। ऐसे में अगर एपल के दाम बढ़ाने के बाद इसकी बिक्री मजबूत बनी रहती है तो रेडिंगटन को अधिक वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स की डिस्ट्रीब्यूशन से फायदा मिल सकता है।
IRB Infra Share Price: 25% बढ़ी टोल से कमाई, जोश में 8% उछल पड़े शेयर, इस एक्सप्रेसवे का रहा धमाल
iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करते ही Apple ने भारत में बढ़ाए दाम; iPhone 17, iPhone Air, iPhone 16 ₹65000 तक हुए महंगे
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Leave a Reply