stock-markett.online
Neogen Chemicals QIP:  नियोजेन केमिकल्स का QIP खुला, 2,189.73 रुपये प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय
Neogen Chemicals QIP:  नियोजेन केमिकल्स का QIP खुला, 2,189.73 रुपये प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय

Neogen Chemicals QIP: नियोजेन केमिकल्स का QIP खुला, 2,189.73 रुपये प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय

स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Neogen Chemicals ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि उसका QIP 10 सितंबर 2026 से खुल गया है। कंपनी की फंड रेजिंग कमेटी ने QIP के लिए 2,189.73 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 24 जुलाई 2026 को फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद शेयरधारकों ने 21 अगस्त 2026 को स्पेशल रेजोल्यूशन के जरिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। अब फंड रेजिंग कमेटी ने 10 सितंबर को हुई बैठक में QIP खोलने और इससे जुड़े दस्तावेजों को मंजूरी दे दी है।

QIBs को इक्विटी शेयर जारी करेगी

Neogen Chemicals इस QIP के तहत एलिजिबल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) को इक्विटी शेयर जारी करेगी। कंपनी ने बताया कि QIP का Relevant Date भी 10 सितंबर 2026 तय किया गया है। कंपनी के मुताबिक SEBI ICDR Regulations के तहत उसे तय फ्लोर प्राइस पर अधिकतम 5 फीसदी तक की छूट देने का अधिकार भी है। यानी कंपनी निवेशकों की मांग और बाजार परिस्थितियों को देखते हुए QIP में शेयरों का इश्यू प्राइस फ्लोर प्राइस से अधिकतम 5 फीसदी कम रख सकती है।

शेयर का प्रदर्शन

कंपनी का शेयर गुरुवार को 5.89 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 50.43 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक शेयर में 103.06 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Pharma Stocks : बाजार में कमजोरी, फार्मा में तेजी- इन 10 स्टॉक्स ने दिया 300% तक रिटर्न

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *