नोएडा के आइवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, राहत और बचाव कार्य जारी
नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में शुक्रवार सुबह अचानक अफरा-तफरी तब मच गई, जब एक ऊंची रिहायशी इमारत के फ्लैट से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते धुएं का घना गुबार पूरे इलाके में फैल गया और सोसायटी के लोगों में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, यह आग सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से 28 मंजिला टावर के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। लोग जान बचाने के लिए अपने फ्लैट से बाहर भागने लगे।
वहीं, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारण और नुकसान की सीमा के बारे में अधिक जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है, क्योंकि अग्निशमन और बचाव अभियान जारी हैं।
यह भी पढ़ें: फोन नहीं उठा रहीं थीं DU की महिला प्रोफेसर, फ्लैट पर पहुंची बहन तो दिखा ये खौफनाक नजारा
Leave a Reply