stock-markett.online
मेटल शेयरों में बड़ी गिरावट, हिंदुस्तान जिंक का स्टॉक 6 फीसदी फिसला
मेटल शेयरों में बड़ी गिरावट, हिंदुस्तान जिंक का स्टॉक 6 फीसदी फिसला

मेटल शेयरों में बड़ी गिरावट, हिंदुस्तान जिंक का स्टॉक 6 फीसदी फिसला

मेटल शेयरों का प्रदर्शन 5 जून को काफी खराब रहा। इसका असर निफ्टी मेटल इंडेक्स पर पड़ा। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.6 फीसदी गिरावट आई। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, हिंदुस्तान जिंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और वेदांता जैसी दिग्गज मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। इससे निफ्टी मेटल इंडेक्स एनएसई का सबसे खराब प्रदर्शन वाला इंडेक्स रहा।

टाटा स्टील का शेयर 1.8 फीसदी गिरा। हिंदुस्तान जिंक का शेयर सबसे ज्यादा 6.14 फीसदी फिसला। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर भी 2.93 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वेदांता के शेयर में 3.63 फीसदी गिरावट आई। जिंदल स्टील 1.33 फीसदी गिरा। NALCO का शेयर 4.4 फीसदी तक गिर गया। सेल और एनएमडीसी के शेयरों में भी गिरावट आई।

मेटल शेयरों में गिरावट आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के बाद आई। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट 5.25 फीसदी पर अपरिवर्तित बनाए रखा। आरबीआई ने कहा कि एनर्जी की बढ़ती कीमतों, सप्लाई में बाधा और जियोपॉलिटिकल टेंशन से इनफ्लेशन बढ़ने और ग्रोथ घटने का खतरा पैदा हो गया है। केंद्रीय बैंक ने इस वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ के अपने अनुमान को भी घटा दिया, जबकि इनफ्लेशन का अनुमान को बढ़ा दिया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरबीआई ने जिन चैलेंजेज की बात की है, उससे चिंता बढ़ी है। इसका असर मेटल सहित दूसरे सेक्टर पर पड़ा। महंगाई बढ़ने का मतलब है कि आर्थिक गतिविधियों में कमी आएगी। इसका खराब असर मेटल की डिमांड पर पड़ेगा। ग्लोबल बाजार में मेटल की कीमतों में गिरावट का असर भी भारत में मेटल की कीमतों पर पड़ा। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। एल्युमीनियम और जिंक की कीमतों में भी कमजोरी दिखी।

शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक 5 जून को गिरावट के साथ बंद हुए। सुबह में बाजार मजबूत खुले। लेकिन, 10 बजे आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी आने के बाद बाजार पर दबाव बढ़ गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरबीआई ने इनफ्लेशन का अनुमान बढ़ाया है और ग्रोथ का अनुमान घटाया है। इसका मतलब है कि आगे इकोनॉमी को चैलेंज का सामना करना पड़ेगा। यह शेयर बाजार के लिए भी अच्छी खबर नहीं है।

शेयर बाजार बंद होने पर निफ्टी 0.21 फीसदी यानी 49 अंक गिरकर 23,366 पर था। सेंसेक्स 0.16 फीसदी यानी 116 अंक की कमजोरी के साथ 74,243 पर था। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल शेयरों में आई। उसके बाद विप्रो, ट्रेंट, अंबुजा सीमेंट, कोल इंडिया और टीसीएस गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *