सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट! शॉर्ट-टर्म कमजोरी रहेगी या फिर लौटेगी तेजी? जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स
Gold-Silver Price: कीमती धातुओं जैसे सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 5 जून 2026, शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। ये करीब आधा परसेंट से ज्यादा गिरा है करीब 4,470 के रेट पर। दूसरी तरफ अगर बात चांदी की करें तो करीब 1.5% की गिरावट के साथ करीब 72 डॉलर के करीब अब चांदी यहां पर कारोबार करती हुई दिखी। सेंसेक्स के लेवल पर बात करेंगे तो यहां पर सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की बात करें तो ये 2 परसेंट से ज्यादा टूटी है। करीब 2,59,300 का लेवल देखने को मिल रहा है।
दूसरी तरफ अगर आप सोने की बात करें तो यहां पर करीब 157948 के करीब है। जब एक्सपर्ट तरुण से सवाल पूछा गया, कि कल के करीब 1 लाख 60 हजार रुपये के पार सोने के दाम चले गए थे। यहां चांदी में भी अच्छी-खासी तेजी नजर आ रही थी, लेकिन आज फिर से कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। ऐसे में इन लेवल्स पर अब निवेशकों को क्या करना चाहिए, क्योंकि निवेशक अभी बेहतद असमंजस की स्थिति में आ गए हैं।
सोने-चांदी में आई गिरावट! शॉर्ट-टर्म कमजोरी रहेगी या फिर लौटेगी तेजी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय#GoldSilverPrice #ETNSCommodity #GoldRateToday #SilverPriceDrop #BullionOutlook @Trupti_Twitt pic.twitter.com/mMjDUeWgCR
— ET Now Swadesh (@ETNowSwadesh) June 5, 2026
Also Read: आज का सोने का रेट 5 जून 2026: हफ्ते के आखिरी दिन फिर सस्ता हुआ सोना, जानें दिल्ली, मुंबई से लेकर जयपुर तक 18K, 22K, 24K ताजा गोल्ड के दाम
Gold-Silver Price: सोने और चांदी के दामों में अभी मिक्सड सेंटीमेंट
Also Read: HDFC MF के बाद ICICI Prudential MF ने भी Golf ETF पर लगाई अस्थायी रोक, किन निवेशकों पर पड़ेगा सीधा असर?
एक्सपर्ट तरुण ने बताया, कि कमोडिटीज के अंदर अभी आउटकम नहीं निकलकर आ पा रहा है। कहा, कि सोने और चांदी के दामों में अभी मिक्सड सेंटीमेंट बना हुआ है। बेशक यहां गिरावट जरूर है, लेकिन अगर कोई पॉलिसी बदलाव आता है, तो मार्केट के अंदर बदलाव देखने को मिलेगा। जैसा कि हम हर ऑल्टरनेट पर देखते हैं। उन्होंने बताया, कि अभी भी रेंज में 4350 से लेकर 4600 सोने का कॉमेक्स स्पॉट में रेंज है, वो देख रहे हैं।
वहीं करीब 70 डॉलर से लेकर 79 डॉलर तक चांदी का कॉमेक्स में रेंज है। यहां जब तक 70 डॉलर चांदी नहीं काटेगी, सोना 4350 नहीं काटेगा। तब तक आगे सेल ऑफ देखने को नहीं मिलेगी। ऐसे में कहीं न कहीं इस क्लोजर में बाइंग हमें देखने को मिल सकती है। वहीं भारतीय बाजारों की बात अगर करें तो 2 लाख 60 हजार के नीचे चांदी क्लोज होना जरूरी है। अगर ये होती है तो करीब 4 से 5 हजार रुपये और घट सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो कल से हम चांदी में दोबारा से तेजी देख सकते हैं। यहां रेंज काफी छोटी हुई है करीब 270 और 275 तक देखने को मिल सकती है।
एक्सपर्ट ने बताया, कि सोना अगर 1 लाख 55 हजार रुपये के नीचे डेरिटवेटिव क्लोज नहीं देता है तो करीब 1 लाख 57 हजार रेंज से खरीदारी मार्केट में देखने को मिल सकती है। जैसा कि आपने कहा, 1 लाख 60 हजार 500 रुपये से लेकर 62700 तक बहुत अच्छा कंजेशन जोन बना हुआ है। इन लेवल तक प्राइस अगर आते हैं तो शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को फायदा पहुंच सकता है।

Leave a Reply