stock-markett.online
हर शेयर पर ₹1,200 तक की कमाई करा सकता है टाटा ग्रुप का ये स्टॉक, तीन ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, क्या हैं ट्रिगर्स?
हर शेयर पर ₹1,200 तक की कमाई करा सकता है टाटा ग्रुप का ये स्टॉक, तीन ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, क्या हैं ट्रिगर्स?

हर शेयर पर ₹1,200 तक की कमाई करा सकता है टाटा ग्रुप का ये स्टॉक, तीन ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, क्या हैं ट्रिगर्स?

Titan Share Target Price: भारतीय ज्वेलरी और लाइफस्टाइल रिटेल सेक्टर की दिग्गज टाटा ग्रुप की कंपनी Titan Company एक बार फिर बड़े ब्रोकरेज हाउसों की पसंद बनकर उभरी है। दो प्रमुख ब्रोकरेज फर्म- Morgan Stanley और Goldman Sachs ने Titan Company पर अपना पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है और शेयर में आगे भी मजबूत तेजी की संभावना जताई है। खास बात यह है कि दोनों ब्रोकरेज का मानना है कि Titan आने वाले वर्षों में अपने मुख्य कारोबार ज्वेलरी के दम पर लगातार बाजार हिस्सेदारी बढ़ा सकती है, जबकि Eyecare, Watches और अंतरराष्ट्रीय कारोबार जैसे नए ग्रोथ इंजन भी कंपनी की कमाई को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

क्या है टारगेट प्राइस?

Morgan Stanley ने Titan पर ‘Overweight’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 5,182 रुपये (मौजूदा भाव से 22 फीसदी अपसाइड) का टारगेट दिया है, जबकि Goldman Sachs ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ 5,400 रुपये (मौजूदा भाव से 27 फीसदी से ज्यादा अपसाइड) का टारगेट तय किया है। मौजूदा स्तरों के मुकाबले यह संभावित रूप से करीब 1,200 रुपये प्रति शेयर तक का अपसाइड दर्शाता है।

ज्वेलरी बिजनेस बना सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर

Morgan Stanley के मुताबिक Titan का ज्वेलरी कारोबार अगले कई वर्षों तक कंपनी की तेजी का सबसे बड़ा आधार बना रहेगा। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2030 तक कंपनी के ज्वेलरी रेवेन्यू में औसतन 19 फीसदी सालाना वृद्धि देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार Titan की बाजार हिस्सेदारी वर्तमान लगभग 8.5 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी तक पहुंच सकती है। ऑर्गनाइज्ड ज्वेलरी बाजार की बढ़ती हिस्सेदारी, ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की डिमांड और उपभोक्ताओं का भरोसा Titan को इस दिशा में मजबूत बढ़त दिला सकता है।

Goldman Sachs भी इसी राय से सहमत दिखता है। उसका मानना है कि Titan के प्रमुख ब्रांड Tanishq, Mia और Zoya आने वाले वर्षों में लगभग 20 फीसदी वार्षिक रेवेन्यू वृद्धि बनाए रख सकते हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और प्रीमियम कैटेगरी की बढ़ती हिस्सेदारी से कंपनी की आय और मार्जिन दोनों मजबूत रह सकते हैं।

गोल्ड एक्सचेंज स्कीम से बढ़ रही मजबूती

Morgan Stanley ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Titan की Gold Exchange Program अब कंपनी के कुल ज्वेलरी रेवेन्यू का लगभग 50 फीसदी योगदान दे रही है। हालांकि सोने के आयात से जुड़े दस्तावेजी नियम पहले की तुलना में सख्त हुए हैं, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की सप्लाई चेन और सोर्सिंग नेटवर्क मजबूत है, इसलिए कारोबार पर बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हाल के महीनों में ज्वेलरी डिमांड पर कुछ अस्थायी दबाव देखने को मिला था, लेकिन मांग जल्द ही सामान्य होती दिखाई दी।

सिर्फ ज्वेलरी नहीं, दूसरे कारोबार भी देंगे रफ्तार

Goldman Sachs का मानना है कि Titan अब केवल ज्वेलरी कंपनी नहीं रह गई है। Eyewear, Watches और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में ये कारोबार ज्वेलरी बिजनेस से भी तेज गति से बढ़ सकते हैं। कंपनी FY27 के दौरान करीब 100 नए Eyecare स्टोर खोलने की योजना पर काम कर रही है। साथ ही FY30 तक Eyecare सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। Goldman Sachs का मानना है कि जैसे-जैसे इन व्यवसायों का आकार बढ़ेगा, कंपनी के कुल मार्जिन में भी सुधार देखने को मिलेगा।

क्या है कहती है Nuvama की रिपोर्ट?

ब्रोकरेज फर्म नुवामा रिसर्च ने भी स्टॉक पर बुलिश रुख अपनाते हुए बाय रेटिंग दी है। साथ ही स्टॉक को लेकर 5030 रुपये का टारगेट भी दिया है। यानी मौजूदा भाव से तकरीबन 19 फीसदी अपसाइड की उम्मीद। नुवामा के लिए भी कंपनी की तमाम ग्रोथ के टारगेट्स ही ट्रिगर हैं। वित्त वर्ष 30 तक कंपनी अपनी ज्वैलरी रेवेन्यू को दोगुना करना चाहती है। इससे इतर, घरेलू बाजार में हिस्सेदारी भी कंपनी 8.5 फीसदी से 11 फीसदी कर सकती है।

यह भी पढे़ें- HDFC AMC Share Price: ₹54 डिविडेंड, Gold ETF पर कैप और ब्रोकरेज को 11% अपसाइड की उम्मीद; फोकस में रहेगा स्टॉक

क्या है शेयर का हाल?

गुरुवार, 4 जून को कंपनी के शेयर 4231 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए। हालांकि, आज यानी शुक्रवार, 5 जून को स्टॉक तेजी के साथ खुले। कंपनी के शेयर फिलहाल 4244 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। हफ्ते भर में स्टॉक का भाव 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। 6 महीने के दौरान इसमें 13 फीसदी की तेजी आ चुकी है। एक साल में स्टॉक 21 फीसदी और 3 साल के दौरान 47 फीसदी तक उछल चुका है। 5 साल में शेयर की कीमत 152 फीसदी तक बढ़ चुकी है। स्टॉक का 52-वीक हाई और लो स्तर क्रमश: 4605 रुपये और 3303.10 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 3,75,253 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *