Godrej Properties Dividend: कंपनी का मुनाफा 70% बढ़ा, 200% डिविडेंड मिलेगा; नोट करें रिकॉर्ड डेट | Q4 Results FY26
Last Updated on May 4, 2026 15:51, PM by Pawan
Godrej Properties Dividend, Q4 Results FY26: गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने सोमवार को चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड की है। कंपनी ने बताया कि गोदरेज प्रॉपर्टीज के बोर्ड ने बताया कि गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2026 में अब तक का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। सालाना आधार पर कंपनी को 32 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1850 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
इस चौथी तिमाही की बात करें, तो कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही से 70 फीसदी बढ़कर 650 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये प्रति शेयर (200 फीसदी) के डिविडेंड की सिफारिश की है।
Godrej Properties Dividend
कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए, 5 रुपये के फेस वैल्यु वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 10 रुपये (200%) के डिविडेंड की सिफारिश की है, जो कि अगली वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, 41वीं AGM इस साल 4 अगस्त को होनी तय है।
Godrej Properties Dividend, Record Date
कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 28 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है।
Godrej Properties Dividend, Payment Date
कंपनी ने आगे कहा, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा सिफारिश किया गया ये डिविडेंड, अगर अगले वार्षिक आम बैठक में इसकी घोषणा की जाती है, तो इसे शेयरहोल्डर्स को गुरुवार, 3 सितंबर, 2026 से पहले पेमेंट कर दिया जाएगा।”
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। स्टॉक market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
