Aaj Ka Sensex, Nifty | Share Bazar LIVE: RBI MPC बैठक के पहले शेयर मार्केट का कैसा होगा हाल? बाजार खुलने से पहले देखें Gift Nifty के संकेत
Share Market LIVE News Update: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 की शुक्रवार को सपाट या हल्की बढ़त/गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति के ऐलान से पहले निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
गिफ्ट निफ्टी करीब 23,495 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 17 अंक नीचे था। इससे संकेत मिलता है कि घरेलू बाजार की शुरुआत सुस्त रह सकती है।
एशियाई बाजारों में शुक्रवार को तेज गिरावट देखने को मिली, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। हालांकि डॉव जोंस इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
निवेशकों की नजर आज RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले पर रहेगी। बाजार को उम्मीद है कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन महंगाई, लिक्विडिटी, कच्चे तेल की कीमतों और रुपये पर RBI की टिप्पणी बाजार की दिशा तय कर सकती है।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन अंत में बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। RBI नीति से पहले निवेशकों ने बड़े दांव लगाने से परहेज किया।
सेंसेक्स 13.84 अंक यानी 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 74,360.01 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 10.95 अंक यानी 0.05% की तेजी रही और यह 23,416.55 के स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply