stock-markett.online
Acme Solar Share Price: शेयरों में 3% से ज्यादा का उछाल, सफल QIP फंडरेज के बाद ऑल-टाइम हाई पर रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक
Acme Solar Share Price: शेयरों में 3% से ज्यादा का उछाल, सफल QIP फंडरेज के बाद ऑल-टाइम हाई पर रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक

Acme Solar Share Price: शेयरों में 3% से ज्यादा का उछाल, सफल QIP फंडरेज के बाद ऑल-टाइम हाई पर रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक

Acme Solar Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड (ACME Solar) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान 3 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ 358.85 रुपये प्रति शेयर पर अपने नए ऑल-टाइम हाई के लेवल पर पहुंच गया।

ट्रेडिंग में आई इस शानदार तेजी की मुख्य वजह कंपनी द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) है, जिसके जरिए कंपनी ने भारी-भरकम फंड जुटाया है।

एक्मे सोलर ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिये बताया कि उसने QIP के जरिये माध्यम से 2800 करोड़ रुपये का इक्विटी कैपिटल सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। साल 2024 में शेयर बाजार में लिस्टिंग होने के बाद से कंपनी का यह पहला बड़ा इक्विटी फंडरेज है। इस सफल फंडरेज की खबर के सामने आते ही निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी की, जिससे स्टॉक ने आज नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया।

Acme Solar Share Price Today

सोलर स्टॉक में इस फंडरेज की वजह से अच्छाखासा एक्शन देखने को मिला। शुरुआती कारोबार जहां 3 फीसदी की तेजी के साथ की। वहीं, सुबह 10.15 बजे तक ये स्टॉक 1.10 फीसदी से तेजी के साथ 349.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड करता नजर आया है।

पढ़ें: ACME Solar Share Price: रॉकेट बना रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक! 30% तक बढ़त का अनुमान, टारगेट देख निवेशक गदगद

आज सुबह ये 350.95 रुपये प्रति शेयर पर खुला है, जबकि इसका पिछला बंद भाव 346.15 रुपये प्रति शेयर था। हालांकि, शेयरों ने 346.20 रुपये प्रति शेयर के लो लेवल पर कारोबार भी किया। इस स्टॉक का हाई 358.85 रुपये प्रति शेयर पर बना है, जो कि अब ये पावर स्टॉक का नया 52-वीक हाई लेवल बन गया है।

बड़े और दिग्गज घरेलू व विदेशी निवेशकों का मिला साथ

कंपनी ने बताया कि इस QIP ट्रांजैक्शन को बाजार के मौजूदा और नए मार्की निवेशकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला है। इसमें देश के प्रमुख डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स, बड़ी इंश्योरेंस कंपनियां और दुनिया भर के प्रतिष्ठित फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) का एक बेहतरीन और विविध मिश्रण शामिल रहा।

इस QIP में हिस्सा लेने वाले बड़े नामों में भारत के लीडिंग म्यूचुअल फंड हाउसेज जैसे कि एसबीआई म्यूचुअल फंड, निप्पॉन म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और कोटक म्यूचुअल फंड शामिल हैं। इंश्योरेंस सेक्टर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने भी इसमें बड़ा दांव लगाया है।

पढ़ें: ACME Solar Share Price: रिन्यूवेबल एनर्जी स्टॉक में गिरावट; फिर भी ब्रोकरेज का भरोसा कायम, 34% तक अपसाइड का अनुमान

वहीं विदेशी निवेशकों की बात करें तो ब्लैकरॉक, अमुंडी, गोल्डमैन सैक्स, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और पिक्टेट जैसे ग्लोबल दिग्गजों ने भी इस प्लेसमेंट में खुलकर हिस्सा लिया है।

ये थे इस डील बुक रनिंग लीड मैनेजर्स

इस बेहद सफल और बड़े वित्तीय लेनदेन को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड ने बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

इसके अलावा कानूनी सलाहकारों की बात करें तो शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी ने कंपनी की तरफ से कमान संभाली, जबकि सिर्ल अमरचंद मंगलदास और होगन लोवेल्स (Hogan Lovells) ने बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया।

मजबूत बैलेंस शीट और कर्ज घटाने की योजना

कंपनी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि QIP से मिलने वाली इस 2800 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल वो मुख्य रूप से अपना कर्ज कम करने के लिए करेगी।

इसके साथ ही, इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की ओवरऑल बैलेंस शीट को वित्तीय रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा। कर्ज कम होने और बैलेंस शीट मजबूत होने से कंपनी की प्रॉफिटैबिलिटी में आने वाले समय में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे निवेशक बेहद उत्साहित हैं।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *