stock-markett.online
Adani Ports Share Target Price: ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार, ‘Buy’ रेटिंग के साथ बढ़ाया टारगेट, कहा- ₹80 चढ़ सकता है भाव
Adani Ports Share Target Price: ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार, ‘Buy’ रेटिंग के साथ बढ़ाया टारगेट, कहा- ₹80 चढ़ सकता है भाव

Adani Ports Share Target Price: ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार, ‘Buy’ रेटिंग के साथ बढ़ाया टारगेट, कहा- ₹80 चढ़ सकता है भाव

Adani Ports Share Target Price: Adani Ports and Special Economic Zone (APSEZ) को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने अपना पॉजिटिव रुख कायम रखा है। ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1,870 रुपये कर दिया है। यह कदम कंपनी के मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस, बढ़ते कार्गो वॉल्यूम और लॉजिस्टिक्स कारोबार में लगातार सुधार को देखते हुए उठाया गया है। Goldman Sachs का मानना है कि Adani Ports केवल पोर्ट ऑपरेटर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स और सप्लाई-चेन प्लेटफॉर्म के रूप में भी तेजी से अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। यही वजह है कि कंपनी की कमाई और प्रॉफिटेबिलिटी के अनुमान में भी ऊपर की ओर संशोधन किया गया है।

कार्गो वॉल्यूम में दमदार बढ़त

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक मई 2026 के दौरान Adani Ports ने 4.83 करोड़ टन कार्गो संभाला, जो सालाना आधार पर 16 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। इस वृद्धि के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारक रहे हैं। पहला, लिक्विड कार्गो में 33 फीसदी की तेज बढ़ोतरी और दूसरा, कंटेनर कारोबार में 17 फीसदी की मजबूत ग्रोथ। यह प्रदर्शन बताता है कि कंपनी के अलग-अलग कार्गो सेगमेंट में मांग मजबूत बनी हुई है और कारोबार का विस्तार कई मोर्चों पर जारी है।

तिमाही की शुरुआत भी शानदार

चालू तिमाही के शुरुआती दो महीनों में ही कंपनी का कुल कार्गो वॉल्यूम 9.14 करोड़ टन तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 15 फीसदी अधिक है और बाजार विशेषज्ञों के अनुमानों से भी बेहतर माना जा रहा है। ब्रोकरेज के अनुसार यह संकेत देता है कि कंपनी तिमाही के अंत तक भी मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन बनाए रख सकती है।

यह भी पढ़ें- Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज दिखेगा भारी एक्शन, Hindalco, Bharat Forge समेत इन शेयरों पर रखें नजर

थर्मल कोल कारोबार में वापसी

रिपोर्ट में कहा गया है कि थर्मल कोल हैंडलिंग गतिविधियों में सुधार दिखाई दे रहा है। गर्मियों के मौसम के दौरान बिजली की बढ़ती मांग के चलते कोयले की आवाजाही मजबूत रहने की संभावना है, जिसका फायदा Adani Ports को मिल सकता है। सिर्फ पोर्ट कारोबार ही नहीं, बल्कि कंपनी का लॉजिस्टिक्स सेगमेंट भी मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। मई महीने में रेल नेटवर्क के जरिए 48,170 कंटेनर यूनिट्स की आवाजाही दर्ज की गई, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 19 फीसदी अधिक है।

आगे की ग्रोथ को मिल सकते हैं कई बड़े ट्रिगर

Goldman Sachs का मानना है कि आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट कंपनी की विकास रफ्तार को और तेज कर सकती हैं। इनमें प्रमुख रूप से मुंद्रा पोर्ट पर Tata Power से जुड़ा कोल कार्गो, Vizhinjam ट्रांसशिपमेंट पोर्ट का बढ़ता संचालन, मुंद्रा में लिक्विड कार्गो की मजबूत गतिविधियां और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्कों का विस्तार शामिल हैं। ये सभी फैक्टर भविष्य में कार्गो वॉल्यूम और राजस्व वृद्धि के अहम सोर्स बन सकते हैं।

कमाई के अनुमान में भी बढ़ोतरी

मजबूत कारोबारी गति और बेहतर परिचालन दक्षता को देखते हुए Goldman Sachs ने कंपनी के अर्निंग्स अनुमान और टारगेट प्राइस दोनों में बढ़ोतरी की है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का Return on Capital Employed (ROCE) लगातार सुधर रहा है, जिससे शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजन की संभावनाएं और मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़ें- IT Stocks: क्या आईटी शेयरों का सबसे बुरा दौर छूट गया पीछे? एक्सपर्ट ने बताया सेक्टर पर क्यों बुलिश हैं एनालिस्ट

क्या है शेयर का हाल?

Adani Ports and Special Economic Zone के शेयर गुरुवार, 5 जून को हल्की बढ़ोतरी के साथ 1790.90 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ। पिछले एक महीने में स्टॉक की कीमत में 2.45 फीसदी की तेजी आई। वहीं, 3 महीने के दौरान शेयर में तकरीबन 24 फीसदी का उछाल आ चुका है। पिछले साल भर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो इस दौरान स्टॉक काफी दबाव में रहा। 3 साल के दौरान शेयर की कीमत 142 फीसदी तक बढ़ी है। स्टॉक का 52-वीक हाई और लो स्तर क्रमश: 1842.80 रुपये और 1290.50 रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 4,12,524 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *