stock-markett.online
Aureate Tradde IPO Listing: नहीं चार्ज हुआ पोर्टफोलियो, ₹72 के भाव पर जारी शेयरों की फ्लैट एंट्री ने दिया झटका
Aureate Tradde IPO Listing: नहीं चार्ज हुआ पोर्टफोलियो, ₹72 के भाव पर जारी शेयरों की फ्लैट एंट्री ने दिया झटका

Aureate Tradde IPO Listing: नहीं चार्ज हुआ पोर्टफोलियो, ₹72 के भाव पर जारी शेयरों की फ्लैट एंट्री ने दिया झटका

Aureate Tradde IPO Listing: केमिकल ट्रे़डिंग कंपनी के शेयरों की आज BSE SME पर एकदम फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ही पूरा भर पाया था। आईपीओ के तहत ₹70 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹70 पर ही एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹66.50 (Aureate Tradde Share Price)  के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5% घाटे में हैं।

Aureate Tradde IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

ऑरिएट ट्रेड का ₹27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 मई से 2 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.45 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 2.42 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 38.98 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹9.93 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹10.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Aureate Tradde के बारे में

वर्ष 2018 में बनी ऑरिएट ट्रे़ड केमिकल ट्रेडिंग इकोसिस्टम की अहम कंपनी है। यह इंडस्ट्रियल और टेक्नोलिजकल मैटेरियल्स की सप्लाई करती है। इसके तीन अहम बिजनेस वर्टिकल्स हैं- पॉलीमर्स और पेट्रोकेमिकल्स, लीथियम-आयन और सोडियम आयन सेल्स, और इलेक्ट्रिक वेईकल्स चार्जर्स। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में पीवीसी रेजिन्स, पीईटी रेजिन्स, पॉलीएथिलीन (एलडीपीई और एचडीपीई ग्रेड्स), लीथियम आयन और सोडियम आयन सेल्स, लीथियम और लेड एसिड चार्डर्स, और इलेक्ट्रिक वेईकल चार्जर्स हैं। इलेक्ट्रिक वेईकल चार्जर्स में बी2बी और बी2सी को छोड़कर बाकी हर सेगमेंट में इसका कारोबार बी2बी है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹1.13 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹1.45 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹2.57 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम में उठा-पटक दिखी और वित्त वर्ष 2023 में यह ₹211.60 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹172.19 करोड़ से वित्त वर्ष 2025 में ₹176.62 करोड़ पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹4.36 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹102.79 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹38.07 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹8.16 करोड़ पड़े थे।

270% रिटर्न, Vedanta Group की कंपनी ने किया मालामाल, सिर्फ 43 दिनों में शेयर ₹176 से ₹651 पर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *