stock-markett.online
Delhi: ‘फ्लैट के बाहर से लगा ताला, अंदर बिखरा खून…’ इन सवालों में उलझा महिला प्रोफेसर के मौत का मामला
Delhi: ‘फ्लैट के बाहर से लगा ताला, अंदर बिखरा खून…’ इन सवालों में उलझा महिला प्रोफेसर के मौत का मामला

Delhi: ‘फ्लैट के बाहर से लगा ताला, अंदर बिखरा खून…’ इन सवालों में उलझा महिला प्रोफेसर के मौत का मामला

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या मामला उलझता दिख रहा है। बीते गुरुवार को महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की लाश वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट पर मिली थी

इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात को इतनी चालाकी से अंजाम दिया गया कि हत्या के बाद कातिल फ्लैट को बाहर से लॉक करके फरार हो गया, ताकि किसी को शक न हो।मृतक महिला की पहचान देवोस्मिता पॉल के रूप में हुई है।

फ्लैट पर अकेले रहती थी महिला प्रोफेसर

पुलिस ने बताया कि वह अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देवोस्मिता पॉल अपने पति से अलग रहती थी। उनका पति बेंगलुरु में है और वह दिल्ली में रहकर डीयू के शिवाजी कॉलेज में पढ़ाती थीं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या के मामले में अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है। प्रोफेसर का शव पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला था। हैरानी की बात यह है कि फ्लैट बाहर से बंद था, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

बहन ने किया पुलिस को कॉल

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार, 4 जून को दोपहर करीब 2:35 बजे न्यू अशोक नगर थाने में एक महिला की पीसीआर कॉल आई थी। कॉल करने वाली महिला ने बताया कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है और उसका शव वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

कई दिनों से फोन ना उठाने पर हुआ शक

पुलिस को फोन करने वाली महिला मृतका की बहन देवरती पॉल थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहन देवोस्मिता पॉल, वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में अकेले रहती थीं। देवरती ने बताया कि सुबह से फ्लैट बाहर से बंद था और कई बार फोन करने के बावजूद उनकी बहन कोई जवाब नहीं दे रही थीं। इससे उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ। जब वह फ्लैट पहुंचीं तो उन्होंने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां उन्होंने अपनी बहन को मृत अवस्था में पाया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल की गहन जांच की, तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए तथा कई फोरेंसिक नमूने और अन्य महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *