stock-markett.online
HDFC AMC Share Price: ₹54 डिविडेंड, Gold ETF पर कैप और ब्रोकरेज को 11% अपसाइड की उम्मीद; फोकस में रहेगा स्टॉक
HDFC AMC Share Price: ₹54 डिविडेंड, Gold ETF पर कैप और ब्रोकरेज को 11% अपसाइड की उम्मीद; फोकस में रहेगा स्टॉक

HDFC AMC Share Price: ₹54 डिविडेंड, Gold ETF पर कैप और ब्रोकरेज को 11% अपसाइड की उम्मीद; फोकस में रहेगा स्टॉक

HDFC AMC Share Price Target: दिग्गज म्यूचुअल फंड HDFC एस्सेट मैनेजमेंट (AMC) ने अपने गोल्ड ETF और फंड ऑफ फंड – HDFC गोल्ड ETF और HDFC गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड में लंपसम निवेश पर 8 जून और 5 जून से रोक लगा दी है। फंड हाउस ने अपने यूनिट होल्डर्स को बताया है कि उसने अगले आदेश तक HDFC गोल्ड ETF और HDFC गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड में लंपसम सब्सक्रिप्शन पर अस्थाई रूप से रोक लगाने का फैसला किया है।

इस खबर के बाद आज यानी शुक्रवार को इसका स्टॉक फोकस में रह सकता है। वहीं, HDFC AMC के 54 रुपये डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी आज है। ऐसे में स्टॉक में भरपूर एक्शन देखने को मिल सकता है। इधर, ब्रोकरेज हाउस सिटी की HDFC AMC पर रिपोर्ट आई है, जिसमें उन्होंने न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है।

HDFC AMC Share Price Today

एएमसी द्वारा HDFC गोल्ड ETF और HDFC गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड में कैप लगाने वाली खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आई थी। तो अब इसका असर आज स्टॉक पर देखने को मिल सकता है। बहरहाल, स्टॉक में गुरुवार को उतार-चढ़ाव वाला कारोबार होता रहा। गुरुवार को स्टॉक पिछले बंद भाव 2510.80 रुपये के मुकाबले 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 2499.95 रुपये प्रति शेयर पर खुला था।

ट्रेडिंग के दौरान स्टॉक ने 2548.20 रुपये प्रति शेयर के लेवल पर हाई बनाया, जबकि एक टाइम पर स्टॉक ने 2484.90 रुपये के लो लेवल पर भी कारोबार किया। इस स्टॉक का 52-वीक हाई 2965 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, स्टॉक कभी 2206 रुपये तक गिरकर भी कारोबार किया था। कंपनी का मार्केट कैप (4 जून 2026 तक) 1,08,185.65 करोड़ रुपये है।

पढ़ें: HDFC Mutual Fund ने अपने Gold ETF और Gold FoF में लंपसम निवेश पर रोक लगाई-बड़े निवेशकों को झटका

HDFC AMC Share Price Target

ब्रोकरेज हाउस सिटी ने HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी पर अपनी रेटिंग को न्यूट्रल बनाए रखा है और इसके शेयर के लिए 2800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जो कि मौजूदा भाव 2523.85 रुपये के मुकाबले 2800 का टारगेट करीब 11 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है।

HDFC AMC Share Price Target: सिटी की रिपोर्ट

सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC AMC ने गोल्ड ETF और गोल्ड ETF फंड्स ऑफ फंड्स में लंपसम निवेश करने पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके तहत 8 जून से बड़े निवेशकों के डायरेक्ट सब्सक्रिप्शन पर रोक रहेगी, जबकि गोल्ड ETF फंड्स ऑफ फंड्स में एकमुश्त खरीदारी को प्रति पैन कार्ड 10 लाख रुपये प्रति महीना सीमित कर दिया गया है।

अप्रैल तक के आंकड़ों के मुताबिक, कुल म्यूचुअल फंड एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में गोल्ड ETF की हिस्सेदारी लगभग 2.5 फीसदी है। वित्त वर्ष 2026 में करीब 10 फीसदी मार्केट शेयर के साथ गोल्ड ETF में 60 रुपये से 90 बिलियन के इनफ्लो की उम्मीद है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में इस पर नेट यील्ड 34 बेसिस पॉइंट्स थी।

इस नए इनफ्लो से मिलने वाला अतिरिक्त रेवेन्यू कंपनी के कुल रेवेन्यू के 1 फीसदी से भी कम रहने का अनुमान है। यही वजह है कि सिटी इस कदम के वित्तीय असर को बेहद मामूली मान रही है, हालांकि आगे चलकर रिडेम्पशन के ट्रेंड पर नजर रखने की जरूरत होगी।

(Disclaimer: शेयर पर निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *