Home Loan EMI Calculator: RBI पॉलिसी के बाद अब कितनी बदल जाएगी आपके घर की EMI? 50 लाख के होम लोन पर कैलकुलेशन
RBI MPC Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की जून महीने की मीटिंग के फैसलों की घोषणा आज, 5 जून को हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समिति नीति ने जून की मीटिंग में भी रेपो रेट को स्थिर रखा है। लगातार तीसरी बार इसे 5.25 प्रतिशत पर जस का तस छोड़ा गया है। रुख न्यूट्रल रखा है। आइए जानते हैं होम लोन का आपकी जेब पर क्या असर होगा। यहां इसका पूरा कैल्कुलेशन समझें।
RBI Monetary Policy: रेपो रेट में नहीं हुए कोई बदलाव
फरवरी 2025 से अब तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की है। फिलहाल अर्थव्यवस्था की बढ़त और महंगाई दोनों ही कंट्रोल में हैं, इसलिए इस बार भी RBI रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। दिसंबर 2025 में हुई MPC बैठक में RBI ने वित्त वर्ष 2026 के लिए GDP बढ़त का अनुमान 7.3% रखा था और खुदरा महंगाई का अनुमान 2% तक घटाया था।
आखिरी बार कब बदली थी रेपो रेट
RBI की MPC ने रेपो रेट में आखिरी बार बदलाव दिसंबर 2025 की मीटिंग में किया था। उस वक्त इसे 5.5 प्रतिशत से घटाकर 5.25 प्रतिशत पर लाया गया था। उसके बाद फरवरी 2026 और अप्रैल 2026 की मीटिंग में इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।
पिछले एक साल में रेपो रेट का इतिहास
जून 2025 से अप्रैल 2026 के बीच RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने ब्याज दरों को लेकर काफी सतर्क रुख अपनाया। इस दौरान ज्यादातर समय रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया और नीति का रुख भी अधिकतर न्यूट्रल रहा। जून 2025 में RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करते हुए रेपो रेट को 5.75% से घटाकर 5.50% कर दिया और नीति रुख को ‘Accommodative’ से बदलकर ‘Neutral’ कर दिया।
इसके बाद अगस्त और अक्टूबर 2025 की बैठकों में रेपो रेट को 5.50% पर ही स्थिर रखा गया। फिर दिसंबर 2025 में एक और 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई, जिसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25% हो गया। इस तरह इस अवधि में कुल मिलाकर सीमित बदलाव हुए और RBI ने आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए धीरे-धीरे और संतुलित तरीके से नीति में संशोधन किया।
50 लाख का होम लोन की अब क्या होगी EMI
अगर आपने 50 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लिया हुआ है जिसपर 8.5 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से फिलहाल 44,259 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा है। हालांकि इस बार RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है इसलिए आप अभी जितनी EMI दे रहे हैं उतना ही अभी भी आपको EMI देना होगा। आप 20 साल में सिर्फ ₹ 5,522,156 रुपये ब्याज में बैंक को देंगे। आप कुल 20 साल में बैंक को ₹ 10,622,156 रुपये पैसे चुकाएंगे।
रेपो रेट क्या है?
रेपो रेट वह ब्याज दर होती है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जरूरत पड़ने पर बैंकों को अल्पकाल के लिए लोन देता है। हम इसे अगर आसान भाषा में समझें तो जब किसी बैंक को पैसों की कमी होती है, तो वह आरबीआई से पैसे उधार लेता है। आरबीआई जिस ब्याज दर पर यह पैसा बैंको को देता है, उसी को रेपो रेट कहा जाता है।

Leave a Reply