stock-markett.online
Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 12 लाख रुपये, 5 साल में पैसा छापने की मशीन बना यह स्टॉक, अब मिलेगा फ्री बोनस शेयर
Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 12 लाख रुपये, 5 साल में पैसा छापने की मशीन बना यह स्टॉक, अब मिलेगा फ्री बोनस शेयर

Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 12 लाख रुपये, 5 साल में पैसा छापने की मशीन बना यह स्टॉक, अब मिलेगा फ्री बोनस शेयर

स्टॉक बाजार में पिछले कुछ समय में बेशक उतार-चढ़ाव रहा हो, लेकिन कुछ शेयर ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इन्हीं में आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड (Anand Rathi Wealth Ltd) का शेयर भी शामिल है। 53 महीने यानी 5 साल से भी कम समय में यह शेयर पैसा छापने की मशीन बन गया है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने इतने समय में इसने 1100% से ज्यादा रिटर्न दिया है। कंपनी अब अपने निवेशकों को फ्री बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है।

आनंद राठी का शेयर मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स पर 1.07% की तेजी के साथ 3540.55 रुपये पर बंद हुआ। अब कंपनी बुधवार यानी 3 जून 2026 को बोनस इश्यू के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करने जा रही है। कंपनी ने मार्च 2026 की तिमाही के नतीजों के साथ अपने पात्र निवेशकों के लिए 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का एलान किया है। पिछले 15 महीनों में कंपनी का यह दूसरा बोनस इश्यू है।

क्या है 1:1 बोनस का मतलब?

1:1 बोनस इश्यू का सीधा मतलब है कि रिकॉर्ड डेट (3 जून 2026) पर निवेशकों के पास कंपनी का जो भी 1 शेयर होगा, उसके बदले उन्हें 1 अतिरिक्त शेयर बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। हालांकि इसके बाद शेयर की कीमत आनुपातिक रूप से आधी हो जाएगी, जिससे निवेश की कुल वैल्यू पर तुरंत कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन बाजार में लिक्विडिटी बढ़ जाती है।

52 महीने में जबरदस्त रिटर्न

आनंद राठी वेल्थ के शेयरों की लिस्टिंग दिसंबर 2021 में हुई थी। तब से अब तक इन 53 महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। दिसंबर 2021 में एक शेयर की कीमत 283.83 रुपये थी। मंगलवार को यह शेयर 3540.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। ऐसे में इस शेयर ने इन 53 महीनों में 1147.42% का बंपर रिटर्न दिया है। अगर आपने दिसंबर 2021 में इसमें 1 रुपये का निवेश किया होता तो वह रकम बढ़कर आज 12 लाख रुपये से ज्यादा होती।

चौथी तिमाही में बंपर मुनाफा

कंपनी ने बिजनेस के मोर्चे पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का सालाना आधार पर शुद्ध लाभ 40.5% बढ़कर 103.08 करोड़ रुपये रहा। वीं रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 30% बढ़कर 287.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने 7 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी एलान किया है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया गया था।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *