stock-markett.online
Petrol-Diesel Price Today: 5 जून को जारी हुए नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol-Diesel Price Today: 5 जून को जारी हुए नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol-Diesel Price Today: 5 जून को जारी हुए नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol-Diesel Price Today: शुक्रवार यानी 5 जून को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। वहीं, इससे पहले 25 मई को तेल कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी की थी। खास बात यह है कि 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। जिस वजह से ईंधन की कीमतें अब मई 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं।

वहीं, अगर मार्च 2024 में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती को छोड़ दें तो पिछले दो साल से ज्यादा समय तक पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग स्थिर रहे थे।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष है। इस युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। यहां पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में पेट्रोल और डीजल के दाम चौथी बार बढ़ाए गए हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में परिवर्तन

पेट्रोल की कीमतों में 25 मई को 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यह लगातार चौथी वृद्धि थी। और इसी कारण राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल का दाम 92.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।

अपने शहर में आज पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जानें

नीचे 5 जून (शुक्रवार) को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की पूरी सूची दी गई है:

शहर पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर) डीजल की कीमत (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
कोलकाता ₹113.51 ₹99.82
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
चेन्नई ₹107.87 ₹99.65
गुरुग्राम ₹102.62 ₹95.30
नोएडा ₹101.96 ₹95.44
बेंगलुरु ₹110.89 ₹98.80
भुवनेश्वर ₹108.97 ₹100.68
चंडीगढ़ ₹101.51 ₹89.47
हैदराबाद ₹115.69 ₹103.82
जयपुर ₹112.66 ₹97.78
लखनऊ ₹101.89 ₹95.36
पटना ₹114.24 ₹100.20
तिरुवनंतपुरम ₹115.49 ₹104.40

यह भी पढ़ें: LPG Price Today: आपके शहर में कितना है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का रेट? देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *