stock-markett.online
Physicswallah का शेयर 18% उछला, लगातार पांच दिन से आ रही थी गिरावट, कहां से मिला बूस्ट?
Physicswallah का शेयर 18% उछला, लगातार पांच दिन से आ रही थी गिरावट, कहां से मिला बूस्ट?

Physicswallah का शेयर 18% उछला, लगातार पांच दिन से आ रही थी गिरावट, कहां से मिला बूस्ट?

शेयर बाजार में उतारचढ़ाव के बीच एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला के शेयरों में आज भारी तेजी रही। यह शेयर लगातार पिछले पांच सत्र से गिरता आ रहा था लेकिन आज उसकी गिरावट पर ब्रेक लग गया। दरअसल हाल ही में लिस्ट हुई इस कंपनी ने अपनी लेंडिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। इसके बाद आज कंपनी का शेयर 18 फीसदी तक उछल गया। इससे कंपनी के मार्केट कैप में करीब 5,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 31,300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया।

अभी कंपनी का शेयर बीएसई पर 15.09% तेजी के साथ 106 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 162.05 रुपये और न्यूनतम स्तर 77.75 रुपये है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि वह अपनी लेंडिंग स्ट्रैटेजी को फिर से बना रही है। उसने छात्रों की लेंडिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए कई जानी-मानी और रेगुलेटेड थर्ड-पार्टी एनबीएफसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी ने बताया कि इसका मकसद कंपनी के लिए बैलेंस शीट और क्रेडिट से जुड़े जोखिमों को काफी हद तक कम करना है।

क्यों गिरा शेयर?

Physicswallah ने मई के आखिर में अपनी सब्सिडियरी FinZ Finance में इक्विटी के जरिए करीब 120 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था। इसके बाद पिछले पांच सेशन में कंपनी के शेयर करीब 18% गिरावट आई थी। कंपनी के शेयरों ने पिछले साल नवंबर में शेयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री की थी। एनएसई पर यह शेयर इश्यू प्राइस से 33% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। उसके बाद इसकी कीमत 161.99 रुपये प्रति शेयर तक पहुंची।

लेकिन उसके बाद शेयर की कीमत गिरने लगी और वह अपने रेकॉर्ड हाई लेवल से 52% से ज्यादा गिरकर मार्च में 77.72 रुपये पर आ गया। तब से अब तक शेयर की कीमत में करीब 40% का सुधार हुआ है। हालांकि शेयर की कीमत अभी भी अपनी लिस्टिंग कीमत से 25% से ज्यादा नीचे है। Physicswallah के शेयरों में पिछले एक हफ्ते में करीब 5% और पिछले एक महीने में 3% की गिरावट आई है। कुल मिलाकर 2026 में अब तक शेयर की कीमत में 20% की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *