stock-markett.online
Share Market Crash: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 23,250 से नीचे
Share Market Crash: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 23,250 से नीचे

Share Market Crash: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 23,250 से नीचे

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 23,250 अंक से नीचे चला गया। लेकिन दोपहर बाद शेयर बाजार में तेजी लौटी। दोपहर बाद दो बजे सेंसेक्स 484.01 अंक यानी 0.65% तेजी के साथ 74,751.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 134.25 अंक यानी 0.57% की तेजी के साथ 23,516.85 अंक पर पहुंच गया।

इससे पहले सुबह सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ खुले। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 2.82 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा इटरनल, बजाज फिनसर्व, बीईएल, ट्रेंट, पावरग्रिड, मारुति, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में तेजी रही।

आईटी शेयरों में उछाल

निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, इटरनल, अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइजेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.95 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.96 फीसदी गिरावट आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में 2 फीसदी तेजी आई। निफ्टी मेटल में भी तेजी रही। लेकिन निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्केयर में गिरावट रही।

क्यों आई गिरावट?

ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल और लेबनॉन के बीच शांति कायम नहीं हुई तो वह अमेरिका के साथ चल रही बातचीत बंद कर देगा और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक कर देगा। उसका कहना है कि जब तक इजरायल लेबनॉन से पूरी तरह अपने सैनिकों को नहीं निकाल देता, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई थी।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान के साथ बातचीत खत्म हो गई है तो उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत बोरिंग होने लगी थी। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 94.56 पर ट्रेड कर रहा है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *