Stocks to Watch: RBI MPC के फैसले का दिन; खास वजहों से Indigo, Groww और CG Power जैसे स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Stocks to Watch: एशिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबाव के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के साथ ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीतियों का ऐलान होना है जिसमें रेपो रेट (Repo Rate) को लेकर फैसला हो सकता है और इकॉनमी की सेहत के बारे में भी डिटेल सामने आएगी तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 04 जून को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 13.84 प्वाइंट्स यानी 0.02% के मामूली बढ़त के साथ 74,360.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.95 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 23,416.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
Aurobindo Pharma
अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से टोफैसिटिनिब टैबलेट (5 मिलीग्राम और 10 मिलीग्राम) बनाने और बेचने के लिए फाइनल अप्रूवल मिल गया है। ये टैबलेट पीएफ प्रिज्म सीवी की RFD (रिफरेंस लिस्टेड ड्रग) जेलजैंज टैबलेट के बॉयो-इक्विवैलेंट और थेरेपीटिकली इक्विवैलेंट हैं। इसे कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एपीएल हेल्थकेयर यूनिट IV बनाएगी और इसे तुरंत बाजार में उतारा जाएगा। इसका इस्तेमाल रुमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित वयस्क मरीजों के इलाज में होगा।
CG Power and Industrial Solutions
सीजी पावर ने महाराष्ट्र के नासिक में अपनी एक्स्ट्रा-हाई-वोल्टेज (ईएचवी) स्विचगियर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी चालू कर दी है। यह नासिक के अंबड में स्थित एस3 यूनिट-I मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के अलावा है, जो 33kV से 800kV रेंज में ईएचवी सर्किट ब्रेकर बनाती है।
HDFC Asset Management Company
मौजूदा आर्थिक और बाजार स्थितियों का हवाला देते हुए एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने अपने गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड (एफओएफ) में एकमुश्त यानी लम्प सम में पैसे लगाने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
InterGlobe Aviation (Indigo)
अगली तिमाही में मांग में नरमी के इतिहास और मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए इंडिगो ने 1 जुलाई से लंगकावी, क्राबी, हो ची मिन्ह सिटी, हांगकांग और शंघाई के लिए तो 3 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक सिएम रीप के लिए फ्लाइट्स बंद करने का फैसला किया है। इनके लिए बुकिंग अब 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
AvenuesAI
संयुक्त अरब अमीरात के केंद्रीय बैंक ने एवेन्यू एआई की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी एवेन्यू वर्ल्ड एफजेड एलएलसी को रिटेल पेमेंट सर्विसेज एंड कार्ड स्कीम्स रेगुलेशन के तहत रिटेल पेमेंट सर्विसेज-कैटेगरी III लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
बल्क और ब्लॉक डील्स
Billionbrains Garage Ventures (Groww)
गोल्डमैन सैक्स बैंक यूएसए की सहायक कंपनी गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एसई ने बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स यानी ग्रो के 1.13 करोड़ इक्विटी शेयर (0.18% हिस्सेदारी) ₹210.4 करोड़ में खरीदे हैं। ये शेयर फ्रियाले फंड IV एलएलसी ने प्रति शेयर ₹185.5 के भाव पर बेचा।
Go Digit General Insurance
आदित्य बिरला सनलाइफ म्यूचुअल फंड ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के 21.66 लाख शेयर ₹65 करोड़ में तो जेपी मॉर्गन (ताइवान) ईस्टर्न टेक्नोलॉजी फंड ने 11.66 लाख शेयर ₹35 करोड़ में खरीदे। ब्लॉक डील के तहत ये शेयर पीक XV पार्टनर्स ग्रोथ इन्वेस्टमेंट्स III बेचे, जिसने 33.33 लाख शेयर (0.36% हिस्सेदारी) ₹100 करोड़ में प्रति शेयर ₹300 के भाव पर बेचे।
Inventurus Knowledge Solutions
केदारा कैपिटल पब्लिक मार्केट्स फंड I ने गुरुवार को स्कॉट हेयवर्थ से इनवेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के 2 लाख अतिरिक्त शेयर (0.11% हिस्सेदारी) ₹33.09 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,654.9 के भाव पर खरीदे। इससे पहले बुधवार को भी दोनों ने कंपनी के 1.55 लाख शेयरों का लेन-देन किया था।
Panacea Biotec
ओएचएम इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ने प्रति शेयर ₹493.07 के भाव पर पैनासिया बायोटेक के 3.14 लाख शेयर (0.51% हिस्सेदारी) ₹15.52 करोड़ में हासिल किए।
लिस्टिंग
आज Aureate Tradde की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, सिप्ला, बैंक ऑफ बड़ौदा, आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज, BEML, जागरण प्रकाशन, JSW एनर्जी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एमकेवेंचर्स कैपिटल, पोन्नी शुगर्स (इरोड), क्यूजीओ फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो विप्रो के बायबैक की भी आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया और कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Leave a Reply