stock-markett.online
Varun Dhawan: फराह खान-वरुण धवन ने वाशु भगनानी पर तंज कसा, वायरल हुआ वीडियो
Varun Dhawan: फराह खान-वरुण धवन ने वाशु भगनानी पर तंज कसा, वायरल हुआ वीडियो

Varun Dhawan: फराह खान-वरुण धवन ने वाशु भगनानी पर तंज कसा, वायरल हुआ वीडियो

Varun Dhawan: कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान ने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन को अपने घर पर इंवाइट किया था। इस दौरान उन्होंने निर्माता वाशु भगनानी का नाम लेकर मजे लिए। इन दिनों वाशु भगनानी और वरुण के पिता म्यूजिक रॉयल्टी के मुद्दे पर कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं।

वरुण अपने पिता से थोड़ा देर से फराह के घर पहुंचे थे। इस दौरान लेट पहुंचने के लिए वे फराह के लिए नहीं बल्कि कुक और यूट्यूब स्टार दिलीप के लिए ढेर सारे गिफ्ट लेकर पहुंचे थे। फराह के घर में एंटर करते ही वरुण ने कहा कि यह ट्रंप के घर से बेहतर है। मैं दिलीप के लिए कुछ लाया हूं।”

फराह ने पूछा- मेरे लिए कुछ नहीं लाए? तुम देर से आए हो। वरुण ने मजाक करते हुए कहा कि तुम मुझसे यह नहीं पूछ रही हो कि मैं देर से क्यों आया। इस पर फराह ने एक्टर की टांग खींचते हुए कहा कि क्या तुम वाशु जी से मिलने गए थे? वरुण ने कहा- हां मैं उसी काम को निपटाने गया था।

बात दें कि वाशु भगनानी द्वारा दायर किया गया मुकदमा वरुण धवन स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर केंद्रित है। वाशु भगनानी ने टिप्स इंडस्ट्रीज और उससे जुड़े पक्षों के खिलाफ मुकदमा दायर कर ‘बीवी नंबर 1’ जैसी पुरानी हिट फिल्मों से जुड़े गानों का बिना पूछे उपयोग का आरोप लगाया है।

निर्माता ने इससे पहले एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की और डेविड धवन के बेटे वरुण पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2020 में उनकी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के फ्लॉप होने के बाद वरुण ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया। इसी बारे में बात करते हुए उन्होंने पहले मीडिया से कहा था, “सच कहूं तो, इस मामले के बाद सभी रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ गई है।

लेकिन वरुण ने मुझे पिछले दो सालों से फोन तक नहीं किया है। हमने 2020 में ‘कुली नंबर 1’ बनाई, जिसमें हमें 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन उसने कभी यह पूछने की जहमत तक नहीं उठाई कि मैं कैसा हूं। अगर वह रिश्ता बनाए रखता है, तो ठीक है। अगर नहीं, तो भी ठीक है। उसके साथ रहकर मैंने बहुत पैसा गंवाया है। वह मेरे बच्चे जैसा है, बच्चे गलतियां करते हैं। बाप-बेटे का रिश्ता है, तो ठीक है।”

मुकदमे की मुख्य वजह ‘बीवी नंबर 1’ के मशहूर गाने ‘चुनरी चुनरी’ का दोबारा इस्तेमाल था। वाशु भगनानी ने दावा किया कि हालांकि टिप्स के पास ऑडियो अधिकार थे, लेकिन फिल्म से इंटरनल प्रॉपर्टी और दोबारा इस्तेमाल के लिए उनकी सहमति या भागीदारी ज़रूरी थी।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *